टेस्ट मैचों की कप्तानी करेंगी रानी रामपाल
संवाद सहयोगी, शाहाबाद(कुरुक्षेत्र) : 21 जुलाई से शुरू होने वाले महिला हॉकी के विश्वकप के लिए भारतीय
संवाद सहयोगी, शाहाबाद(कुरुक्षेत्र) : 21 जुलाई से शुरू होने वाले महिला हॉकी के विश्वकप के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम कड़ी मेहनत कर रही है। जिसके चलते 12 से 20 जून तक स्पेन में टेस्ट मैच खेले जाएंगे, जिसकी कप्तानी शाहबाद की बेटी रानी रामपाल करेंगी।
द्रोणाचार्य अवार्डी कोच बलदेव ¨सह ने बताया कि इस दौरे में शाहाबाद की रानी रामपाल, नवजोत कौर व नवनीत कौर भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। इन टेस्ट मैचों को 21 जुलाई से शुरू होने वाले वर्ल्ड कप के अभ्यास का एक बड़ा पैमाना माना जा रहा है। तीनों खिलाड़ी कोच बलदेव ¨सह से प्रशिक्षित हैं। जूनियर भारतीय महिला हॉकी के कैंप में 6 खिलाड़ी चयनित
वहीं भारतीय महिला हॉकी के जूनियर अभ्यास कैंप के लिए शाहाबाद की 6 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। यह जानकारी द्रोणाचार्य अवार्डी कोच बलदेव ¨सह ने दी। कोच द्रोण ने बताया कि इन खिलाड़ियों में मनप्रीत कौर, प्रियंका, सिमरण, गुरलीन ग्रेवाल, प्रभलीन व रीत को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि यह कैंप 9 से 10 जुलाई तक भोपाल में चलेगा। शाहाबाद की यह सभी खिलाड़ी कोच बलदेव ¨सह से पंजाब में प्रशिक्षण ले रही हैं।