जरूरतमंद की सेवा करने से मिलता है पुण्य : रंगा
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : आईजी जेल हरीश रंगा ने कहा कि हम सभी को जरूरतमंद की सेवा के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र :
आईजी जेल हरीश रंगा ने कहा कि हम सभी को जरूरतमंद की सेवा के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए। जरूरतमंद को समय पर सहयोग मिलने से आपसी भाईचारा और प्रेम बढ़ता है। वह बृहस्पतिवार को गुलजारी लाल नंदा मार्ग स्थित एक निजी पैलेस में पंच तत्व स्पिरिचुअल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट और भारतीय रक्षा मंच के संयुक्त तत्वावधान में विश्व शांति स्थापना के तहत आयोजित निश्शुल्क रेकी शिविर में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हम सभी नकारात्मक विचारों को समाप्त करने के लिए हम सभी को अपनी सोच सकारात्मक सोच बनानी होगी। इस कार्यक्रम में थानेसर के विधायक सुभाष सुधा ने भी पहुंच कर अपने विचार रखे। ट्रस्ट की अध्यक्ष मीना कुमारी ने सभी को रेकी के बारे में प्रशिक्षण दिया और सोच को सकारात्मक रखने पर बल दिया। इस मौके पर भारतीय रक्षा मंच के अध्यक्ष सचिन गाबा, सोमनाथ कक्कड़, सर्वखाप महापंचायत की राष्ट्रीय अध्यक्षा संतोष दहिया, निशी गुप्ता, किरण, पूर्व नप उपाध्यक्ष राज गौड़, मुकेश कुमार, संदीप बावा, किरण मेहरा, ममता सैनी, एडवोकेट राकेश नांदल, जसबीर सैनी तथा डॉ. आबिद अली, हरि ओम परिव्राजक, एके चौधरी मौजूद रहे।