भाजपा सरकार में हर स्तर पर हो रहा है भ्रष्टाचार: रणबीर शर्मा
राष्ट्रीय लोकस्वराज पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष व प्रदेया के पूर्व आइजी रणबीर शर्मा ने भाजपा सरकार में हर स्तर पर भ्रष्टाचार होने का आरोप लगाया है। लाडवा में पीडब्ल्यूडी विश्रामगृह में पत्रकारों से बात करते हुए शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देने के दावे करती है लेकिन हर स्तर पर भ्रष्टाचार पहले से अधिक बढ़ा है।
संवाद सहयोगी, लाडवा: राष्ट्रीय लोकस्वराज पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष व प्रदेया के पूर्व आइजी रणबीर शर्मा ने भाजपा सरकार में हर स्तर पर भ्रष्टाचार होने का आरोप लगाया है। लाडवा में पीडब्ल्यूडी विश्रामगृह में पत्रकारों से बात करते हुए शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देने के दावे करती है, लेकिन हर स्तर पर भ्रष्टाचार पहले से अधिक बढ़ा है। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यालयों व खनन में सबसे अधिक भ्रष्टाचार है। मुख्यमंत्री को प्रशासन चलाने का अनुभव न होने के कारण हालात बदतर हो गए हैं। खनन में चल रहे सभी ट्रक व डंपर विधायकों व मंत्रियों के हैं और रेत-बजरी ले जाने वाले हर ट्रक को पुलिस की सुरक्षा उपलब्ध है। पूर्व आइजी ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बुरी तरह चौपट है। रोज ही चोरी, डकै ती, लूट, अपहरण की घटनाएं हो रही हैं और आम जनता अपनी सुरक्षा को लेकर चितित है।