Move to Jagran APP

राजकुमार सैनी ने लाडवा में लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया

लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के सुप्रीमों एवं पूर्व सांसद राजकुमार सैनी ने कहा है कि मौजूदा राजनीतिक हालातों में भ्रष्टाचार की पोल खुलने के डर से कांग्रेस व इनेलो के नेता अपने बिलों में दुबक गए हैं। यह दोनों दल चोरों व लुटेरों का गिरोह है जिन्होंने अपनी सरकार के कार्यकाल के दौरान इस प्रदेश को लूटने के अलावा दूसरा कोई काम नहीं किया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 29 Jul 2019 08:40 AM (IST)Updated: Tue, 30 Jul 2019 06:35 AM (IST)
राजकुमार सैनी ने लाडवा में लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया
राजकुमार सैनी ने लाडवा में लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया

संवाद सहयोगी, लाडवा : लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के सुप्रीमों एवं पूर्व सांसद राजकुमार सैनी ने कहा है कि मौजूदा राजनीतिक हालातों में भ्रष्टाचार की पोल खुलने के डर से कांग्रेस व इनेलो के नेता अपने बिलों में दुबक गए हैं। यह दोनों दल चोरों व लुटेरों का गिरोह है, जिन्होंने अपनी सरकार के कार्यकाल के दौरान इस प्रदेश को लूटने के अलावा दूसरा कोई काम नहीं किया। आज प्रदेश की जनता के हितों की आवाज केवल लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी द्वारा ही बुलंद की जा रही है।

loksabha election banner

राजकुमार सैनी रविवार को लाडवा की अनाज मंडी में लोसुपा जिला अध्यक्ष नैब सिंह पटाकमाजरा द्वारा आयोजित सत्ता परिवर्तन रैली को संबोधित कर रहे थे। सैनी बीती एक जुलाई से शुरू की गई प्रदेशव्यापी परिवर्तन रथ यात्रा के तहत राज्य के 75 विधानसभा क्षेत्र कवर करके आज लाडवा पहुंचे थे। 76वें विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते हुए सैनी ने कहा कि आज यह साबित हो गया है कि कांग्रेस व इनेलो के नेताओं ने अपने कार्यकाल के दौरान भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के अलावा कुछ नहीं किया। क्योंकि दोनों दलों के नेता अपनी पोल खुलने के डर से घरों में दुबके हुए हैं। ऐसे में केवल लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी ही प्रदेश की जनता के अधिकारों की आवाज बुलंद कर रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को पिछड़ों का सबसे बड़ा दुश्मन करार देते हुए कहा कि जब पूरे प्रदेश में एक जाति विशेष द्वारा आरक्षण के नाम पर गुड़ागर्दी का नंगा नाच किया जा रहा था तब भाजपा के सभी विधायक और सांसद घरों में दुबक गए थे। उस समय भी केवल उन्होंने ही प्रदेश के लोगों के हक में आवाज बुलंद की थी। इस अवसर पर नैब सिंह पटाक माजरा ने भाजपा सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में आज प्रदेश का हर वर्ग परेशान व दुखी है।

इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजबाला, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीपाल सैनी, कौशल सैनी, उषा राणा, एनडी गुप्ता, गुरनाम सिंह सैनी, ओम प्रकाश सैनी, जिले सिंह, करता राम, नसीब सिंह, अजय सिंह चौहान, सुनील कुमार, जगदीप उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.