आवारा कुत्तों की भरमार से जनता परेशान
शाहाबाद में आवारा कुत्तों की भरमार से जनता परेशान है। बार-बार शिकायतें करने के बाद प्रशासन इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा। इस अनदेखी से दुखी होकर जनता ने सैर पर निकलना ही बंद कर दिया है।
संवाद सहयोगी, शाहाबाद : शाहाबाद में आवारा कुत्तों की भरमार से जनता परेशान है। बार-बार शिकायतें करने के बाद प्रशासन इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा। इस अनदेखी से दुखी होकर जनता ने सैर पर निकलना ही बंद कर दिया है। इन आवारा कुत्तों से कई लोगों को काट कर अपना शिकार बनाया है। इससे बुजुर्गों एवं बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है। शहरवासी गगन गुप्ता, सुरेंद्र कुमार, पंकज, विक्की चावला, हैप्पी, रेणू गुप्ता ने बताया कि वह अलसुबह सैर पर निकलते हैं। इसी समय अग्रवाल धर्मशाला चौक, कमेटी बाजार, जगदीश पार्क, विजय कालोनी में कुत्तों की भरमार होती है। कुत्ते अचानक लोगों को काट रहे हैं। इसी डर से उन्होंने सैर पर भी जाना बंद कर दिया है। इसके अलावा माजरी मुहल्ला, पन्ना लाल धर्मशाला, सब्जी मंडी में भी आवारा कुत्ते घूमते रहते हैं। इससे लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इन आवारा कुत्तों को काबू किया जाए।