Move to Jagran APP

सर्व जातिय खाप महापंचायत में जींद पहुंचेंगे पीटीआइ

हरियाणा शारीरिक शिक्षक संघर्ष समिति के बैनर तले बर्खास्त पीटीआइ का शुक्रवार को क्रमिक अनशन का 33वां दिन रहा। शुक्रवार को उर्वशी ममता सुखविद्र सिंह व कर्म सिंह भूख हड़ताल पर सुबह 9 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक बैठे। समिति प्रधान रणधीर सिंह सैनी ने बताया कि धरने पर बैठे हुए एक महीने से अधिक हो गया है। आज धरने पर सभी साथियों ने 1

By JagranEdited By: Published: Sat, 18 Jul 2020 08:41 AM (IST)Updated: Sat, 18 Jul 2020 08:41 AM (IST)
सर्व जातिय खाप महापंचायत में जींद पहुंचेंगे पीटीआइ
सर्व जातिय खाप महापंचायत में जींद पहुंचेंगे पीटीआइ

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : हरियाणा शारीरिक शिक्षक संघर्ष समिति के बैनर तले बर्खास्त पीटीआइ का शुक्रवार को क्रमिक अनशन का 33वां दिन रहा। उर्वशी, ममता, सुखविद्र सिंह व कर्म सिंह सुबह 9 बजे से सायं 5 बजे तक भूख हड़ताल पर बैठी।

loksabha election banner

समिति प्रधान रणधीर सिंह सैनी ने बताया कि धरने पर बैठे हुए एक महीने से अधिक हो गया है। आज धरने पर सभी साथियों ने 18 जुलाई को जींद में होने वाली सर्व जातिय खाप महापंचायत को सफल बनाने की रणनीति पर विचार विमर्श किया। इस पंचायत में जिला कुरुक्षेत्र से लगभग 500 लोग पीटीआइ के समर्थन में जींद पहुंचेंगे। शुक्रवार को धरने पर समर्थन देने के लिए मिड-डे-मील कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों ने सरकार से पीटीआइ की जल्द बहाली की अपील की। इस मौके पर राजेश, नरेश, किरण कुमार, हरपाल, रोहतास, कमला, मनोज, प्रवीण, अंजू वेदी, पिकी देवी व जसप्रीत मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.