कुरुक्षेत्र में दी हंड्रेड बक्स फिल्म का प्रमोशन
रूपहले पर्दे की चकाचौंध से दूर फिल्म दी हंड्रेड बक्स नारी सम्मान का संदेश देगी। फिल्म में वेश्यावृति को लेकर बनाई गई। कहानी के माध्यम से समाज में नई चेतना जागृति करने का बीड़ा उठाया गया है।
संवाद सहयोगी, पिपली : रूपहले पर्दे की चकाचौंध से दूर फिल्म दी हंड्रेड बक्स नारी सम्मान का संदेश देगी। फिल्म में वेश्यावृति को लेकर बनाई गई। कहानी के माध्यम से समाज में नई चेतना जागृति करने का बीड़ा उठाया गया है। फिल्म में नारी संवेदनाओं को प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाएगा, ताकि समाज वेश्यावृति के प्रति सोच में बदलाव ला सके। दुष्यंत कारपोरेशन द्वारा निर्माणाधीन फिल्म दी हंड्रेड बक्स की प्रमोशन धर्मनगरी में किया गया। यह अनुभव सोमवार को निर्देशक व अभिनेता दुष्यंत प्रताप सिंह ने पिपली विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत के दौरान सांझा किए। दुष्यंत प्रताप सिंह ने कहा कि दी हंड्रेड बक्स फिल्म नारी प्रधान फिल्म है, जिसका अंतरराष्ट्रीय प्रीमियर 22 जुलाई को श्रीलंका की राजधानी कोलम्बो में होगा। श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिद्रा राजपक्षे की धर्मपत्नी शीराजी राजपक्षे मुख्यातिथि होंगी।
फिल्म की अभिनेत्री कविता त्रिपाठी ने बताया कि फिल्म जगत में वो इस फिल्म के जरिये पर्दापण कर रही है। करियर के शुरुआती दौर में ही एक महिला प्रधान फिल्म में बतौर मुख्य अभिनेत्री चुना जाना उनके लिए एक बेहद ही सम्मान के साथ-साथ ईश्वर का अमूल्य उपहार है। फिल्म के निर्देशक और प्रमोटर दुष्यंत प्रताप सिंह ने विश्वास जताते हुए उन्हें इस फिल्म में एक सशक्त और दमदार भूमिका निभाने में अपनी कला प्रतिभा दिखाने का मौका दिया।
फिल्म के प्रोड्यूसर वैभव तोमर ने कहा कि संवेदनशील विषयों को लेकर फिल्म बनाना व उसमें मानवीय पहलुओं के साथ साथ मनोरंजन व हास्य का समावेश बेहद मुश्किल है, जिसे दुष्यंत प्रताप सिंह ने बतौर निर्देशक बड़ी मेहनत से पूरा किया है। फिल्म के संगीतकार संतोख सिंह ने बताया कि दुष्यंत प्रताप सिंह चूंकि पारिवारिक मित्र है, इसलिए इस फिल्म में संगीत देना एक सुखद अनुभव रहा।