प्रोकुएस्ट शोध और शिक्षा पर अच्छा कार्य करती है
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के जवाहर लाल नेहरू पुस्तकालय के पुस्तकालयाध्यक्ष प्रोफेसर मनोज जोशी ने कहा है कि प्रोकुएस्ट एक यूएस बेस्ड इंटरनेशनल संस्था है जो कि शिक्षा व शोध से जुड़े विभिन्न उत्पाद तैयार करती है। यह इलेक्ट्रॉनिक पब्लिशर 193
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के जवाहर लाल नेहरू पुस्तकालय के पुस्तकालयाध्यक्ष प्रोफेसर मनोज जोशी ने कहा है कि प्रोकुएस्ट एक यूएस बेस्ड इंटरनेशनल संस्था है जो कि शिक्षा व शोध से जुड़े विभिन्न उत्पाद तैयार करती है। यह इलेक्ट्रॉनिक पब्लिशर 1938 में स्थापित किया गया। इनके उत्पादों में मुख्य रूप से थीसिस व डिसरर्टेशन का डेटाबेस, इलेक्ट्रॉनिक जर्नल्स, इलेक्ट्रॉनिक बुक्स, न्यूज पेपर, आर्काइव्स तथा अन्य डेटाबेस शामिल हैं। वे बृहस्पतिवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र के सीनेट हॉल मे जवाहर लाल नेहरू पुस्तकालय द्वारा प्रोकुएस्ट के शिक्षा व शोध से जुड़े विभिन्न उत्पाद विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला में बोल रहे थे।
उन्होने बताया कि आज का केंद्र बिदु प्रोकुएस्ट डिसरर्टेशन एंड थीसिस ग्लोबल डेटबेस रहेगा। उन्होंने कहा कि जवाहर लाल नेहरु पुस्तकालय अपने यूजर्स कि जागरूकता के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहता है। कार्यशाला में विशेषज्ञ के तौर पर संजय राजन व शशांक सिंह ने अपने शैक्षणिक उत्पादों का विस्तार से ब्योरा दिया। इस कार्यशाला में 17 शिक्षकों तथा 80 शोधार्थियों ने भाग लिया। कार्यशाला का संचालन कर रहे उप-पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. संजय कौशिक ने सभी प्रतिभागियों का व प्रोकुएस्ट की तरफ से आए विशेषज्ञों का धन्यवाद प्रेषित किया व बताया कि यह कार्यशाला सभी प्रतिभागियों के लिए बहुत ही ज्ञान वर्धक व रोचक रही। इस कार्यक्रम के आयोजन में नरेंद्र सैनी व विरेंद्र सिंह आदि ने सहयोग किया।