महाशिवरात्रि पर शोभायात्रा
गुरु गोरखनाथ धाम की ओर से महाशिवरात्रि पर्व पर आयोजित शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। शोभायात्रा में झांकियां और कलाकारों की प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रही।
संवाद सहयोगी, इस्माईलाबाद :
गुरु गोरखनाथ धाम की ओर से महाशिवरात्रि पर्व पर आयोजित शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। शोभायात्रा में झांकियां और कलाकारों की प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रही। वहीं शिव मंदिरों में दिनभर माथा टेकने वालों का तांता लगा रहा। योगी नरेश नाथ महाराज ने शोभायात्रा को रवाना किया। शोभायात्रा में शिव परिवार, बजरंगबली, ज्वाला महामाई की झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। कलाकारों ने शिव भजनों पर नृत्य कर समां बांधे रखा। शोभायात्रा की अगुवाई लव कुश और जल की कलश लेकर चली महिलाओं ने की। इस मौके पर तेजनाथ, थाना प्रभारी विक्रांत कुमार, नपा प्रधान संजीव अरोड़ा, मास्टर नरेश शर्मा, विनोद गोयल मौजूद रहे।