विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एक नवंबर को हरियाणा आ रही हैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, कुरुक्षेत्र और पानीपत में बड़े कार्यक्रम; तैयारियां तेज

Published: Mon, 19 Oct 2026 10:38 PM (IST)

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 1 नवंबर को हरियाणा दिवस के अवसर पर कुरुक्षेत्र और पानीपत का दौरा करेंगी। वे कुरुक्षेत्र में ...और पढ़ें

एक नवंबर को कुरुक्षेत्र और पानीपत आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु।

एक नवंबर को कुरुक्षेत्र और पानीपत आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु।

HighLights

  1. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 1 नवंबर को हरियाणा आएंगी

  2. कुरुक्षेत्र में स्वामी श्रद्धानंद जयंती कार्यक्रम में मुख्य अतिथि

  3. पानीपत में ब्रह्माकुमारी संस्थान के कार्यक्रम में होंगी शामिल

जागरण टीम, पानीपत। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु हरियाणा दिवस (एक नवंबर) को कुरुक्षेत्र और पानीपत आएंगी। कुरुक्षेत्र गुरुकुल में स्वामी श्रद्धानंद जयंती के अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगी।

पानीपत के गांव थिराना स्थित ब्रह्माकुमारी संस्थान के मानसरोवर रिट्रीट सेंटर में विकसित भारत का संकल्प: ग्राम उत्थान से राष्ट्रीय उत्थान कार्यक्रम में शामिल होंगी। उनके दौरे की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

वह कुरुक्षेत्र के गुरुकुल की ऐतिहासिक और वैदिक परंपरा को देखेंगी। सोमवार को कुरुक्षेत्र के उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने अधिकारियों की बैठक ली। सुरक्षा के लिए उच्च स्तरीय सुरक्षा प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। पानीपत में भी जिला प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी हैं।

सोमवार शाम को उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ और पुलिस अधीक्षक मेधा भूषण ने अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मतलौडा अनाज मंडी और रिट्रीट सेंटर के आसपास संभावित हेलीपैड स्थलों का जायजा लिया। कार्यक्रम में करीब 600 विशिष्ट अतिथियों के बैठने की व्यवस्था की गई है।