होली उत्सव पर सेक्टर आठ में निकाली प्रभातफेरी
होली उत्सव को लेकर श्रीकृष्ण गऊशाला एवं सेवा समिति की ओर से सेक्टर आठ में प्रभातफेरी निकाली गई।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : होली उत्सव को लेकर श्रीकृष्ण गऊशाला एवं सेवा समिति की ओर से सेक्टर आठ में प्रभातफेरी निकाली गई। भजन मंडली में सुनील वत्स, विकास छाबड़ा, सुरेंद्र शर्मा, नवीन भारद्वाज व रमाकांत शर्मा ने श्रीकृष्ण के भजन गाए। प्रभातफेरी का कई स्थानों पर फूलों व पटाखों से स्वागत किया गया।
भजन गायक सुनील वत्स ने बताया कि अगली प्रभातफेरी शुक्रवार को सेक्टर तीन से निकाली जाएगी और होली उत्सव 10 मार्च को शहर की सभी सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं की ओर से पुरुषोत्तमपुरा बाग ब्रह्मसरोवर पर आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सदस्य विजय नरूला, कृष्ण लाल पूंडरी, रमाकांत शर्मा, वेद प्रकाश गर्ग, पवन भारद्वाज, राजेश ललित, तरूण धमीजा व दीपक आहूजा मौजूद रहे।