प्रभातफेरी में किया श्रीकृष्ण महिमा का गुणगान
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में श्रीकृष्ण मंदिर सनातन धर्म सभा द्वारा निकाली जा रही प्रभातफेरियों की श्रृंखला में शुक्रवार को श्रीकृष्ण महिमा का गुणगान करते हुए मोहल्ला सत्य नगर में मदन लाल मखीजा के निवास पहुंची। भजन मंडली में शामिल तरलोक आहुजा, वेद गगनेजा, गिरीश आंनद, रवि शर्मा, रामकिशन हसीजा, संजीव सचदेवा ने भजन प्रस्तुत श्रीकृष्ण की महिमा का गुणगान किया।
संवाद सहयोगी, शाहाबाद : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में श्रीकृष्ण मंदिर सनातन धर्म सभा द्वारा निकाली जा रही प्रभातफेरियों की श्रृंखला में शुक्रवार को श्रीकृष्ण महिमा का गुणगान करते हुए मोहल्ला सत्य नगर में मदन लाल मखीजा के निवास पहुंची। भजन मंडली में शामिल तरलोक आहुजा, वेद गगनेजा, गिरीश आंनद, रवि शर्मा, रामकिशन हसीजा, संजीव सचदेवा ने भजन प्रस्तुत श्रीकृष्ण की महिमा का गुणगान किया। इस अवसर पर ढूंढ राज आनंद, सुखदेव शर्मा, पवन छाबड़ा, कृष्ण लाल नागपाल, मनोहर लाल मुलतानी, सन्नी मुलतानी, राज बहल, सुरेन्द्र नागपाल, हरजीत ¨सह दत्ता, राज कुमार, कृष्ण सचदेवा, वेद पाहुजा, सतपाल मुखीजा, जतिन्द्र गुप्ता, दरबारी लाल मौजूद रहे।