पिहोवा में प्रभातफेरी का पुष्प वर्षा से स्वागत किया
गोसेवा को समर्पित प्रभातफेरी देव पूर्णिमा ने अपने अभिषेक के जन्मदिन के उपलक्ष्य में करवाई। प्रभातफेरी का पुष्प वर्षा से स्वागत किया।
संवाद सहयोगी, पिहोवा : गोसेवा को समर्पित प्रभातफेरी देव पूर्णिमा ने अपने अभिषेक के जन्मदिन के उपलक्ष्य में करवाई। प्रभातफेरी का पुष्प वर्षा से स्वागत किया। इसमें नरेश शर्मा ने भगवत नाम व गणपति आराधना, राजेंद्र शर्मा ने सरस्वती वंदना, सागर कश्यप ने राधा नाम उच्चारण और रिकु तनेजा ने गुरु वंदना से प्रभातफेरी की शुरुआत की। उसके बाद कई भक्तों द्वारा गाए भजनों ने सबका मन मोह लिया। जगदीश तनेजा ने कहा कि आपके घर कोई भी खुशी का दिन हो जैसे जन्म दिन, वैवाहिक वर्षगांठ, विवाह, सबसे पहले प्रभु नाम ले कर या गोसेवा से अपनी खुशियों मे प्रभु को शामिल करें। इस अवसर पर श्री कृष्ण कृपा परिवार की तरफ डॉ.सुदर्शन चुघ, डॉ.विवेक बंसल, शशि शर्मा, चीनू सिगला, संजीव बंसल ने परिवार को ठाकुर का स्वरूप प्रदान किया गया। इस अवसर पर विजय कश्यप, शिव कुमार सैनी, राजेश बजाज, महेंद्र गर्ग, रमेश, गुरुदयाल अरोड़ा, प्रदीप साहनी, वीरेंद्र चोपड़ा, डॉ.विभा चुघ, पवन बंसल मौजूद रहे।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप