मास्क न लगाने वालों पर पुलिस हुई सख्त, एक दिन में काटे 228 चालान
- 228 चालान काट कर वाहन चालकों से वसूले एक लाख 14 हजार रुपये
फोटो-5
- 228 चालान काट कर वाहन चालकों से वसूले एक लाख 14 हजार रुपये सतविद्र सिंह, कुरुक्षेत्र : कोरोना को मात देने में मास्क सबसे अहम है। इसके प्रति लोगों की लापरवाही भी साफ झलकती है। भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी लोग मास्क का प्रयोग नहीं करते। ऐसे में आए दिन कोरोना के मामलों में और इजाफा हो रहा है। इसके लिए पुलिस व स्वास्थ्य विभाग कड़ी मशक्कत कर रहे हैं। उनका प्रयास है कि लोग मास्क पहनें। लोगों को जागरूक करने के लिए दोनों विभागों को सख्ती भी बरतनी भी पड़ रही है।
यहीं वजह रही कि बार-बार जागरूक करने के बाद भी जब लोग इसके प्रयोग में कोताही बरत रहे थे तो सरकार ने चालान का प्रावधान रखा। इससे न केवल लोगों को नसीहत मिली, बल्कि राजस्व में भी इजाफा हुआ। मास्क का चालान करने से प्राप्त राशि को कोरोना मरीजों के इलाज के लिए लगाया जा रहा है, ताकि कोरोना पर अंकुश लगाया जा सके। पुलिस ने सोमवार को अलर्ट रही। जिले के सभी 12 थानों के अंतर्गत बिना मास्क पहने लोगों के 228 चालान किए और उनसे एक लाख 14 हजार रुपये की चालान राशि वसूली गई। इसके सबसे अधिक चालान यातायात पुलिस ने किए। यातायात पुलिस ने 72 चालान कर 36 हजार रुपये का जुर्माना किया। वहीं कृष्णा गेट थाना पुलिस ने 31 चालान कर 15 हजार 500 रुपये के चालान काटे। महिला थाना पुलिस भी पीछे नहीं रही, हालांकि महिला थाना पुलिस ने दो चालान कर एक हजार रुपये की राशि वसूली। थाना अनुसार पुलिस ने काटे चालान
थाना चालान राशि यातायात थाना पुलिस 72 36000
कृष्ण गेट थाना पुलिस 31 15500
शाहाबाद थाना पुलिस 26 13000
शहर थाना पुलिस 23 11500 सदर थाना पुलिस 23 11500
पिहोवा शहर थाना पुलिस 11 5500
लाडवा थाना पुलिस 10 5000 इस्माईलाबाद थाना पुलिस 07 3500
बाबैन थाना पुलिस 05 2500
सदर पिहोवा थाना पुलिस 04 2000
महिला थाना पुलिस 02 1000 कुल चालान 228 राशि 1,14000