Move to Jagran APP

पुलिस ने ब्रह्मासरोवर पर चलाया चेकिग अभियान

ब्रह्मसरोवर पर यात्रियों का सामान चोरी की बढ़ती घटनाओं के चलते शनिवार को पुलिस ने ब्रह्मसरोवर पर अभियान चलाया। पुलिस ने ब्रह्मसरोवर पर आए श्रद्धालुओं को मौके पर जा कर अपने सामान का ध्यान रखने के निर्देश दिए। वहीं पुलिस ने सरोवर में रेलिग से पार नहा रहे लोगों को भी बाहर निकाला।

By JagranEdited By: Published: Sun, 30 Jun 2019 07:27 AM (IST)Updated: Sun, 30 Jun 2019 07:27 AM (IST)
पुलिस ने ब्रह्मासरोवर पर चलाया चेकिग अभियान
पुलिस ने ब्रह्मासरोवर पर चलाया चेकिग अभियान

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : ब्रह्मसरोवर पर यात्रियों का सामान चोरी की बढ़ती घटनाओं के चलते शनिवार को पुलिस ने ब्रह्मसरोवर पर अभियान चलाया। पुलिस ने ब्रह्मसरोवर पर आए श्रद्धालुओं को मौके पर जा कर अपने सामान का ध्यान रखने के निर्देश दिए। वहीं पुलिस ने सरोवर में रेलिग से पार नहा रहे लोगों को भी बाहर निकाला। पुलिस का यह अभियान सुबह व दोपहर चला।

loksabha election banner

गौरतलब है कि ब्रह्मासरोवर में डुबकी लगाने के लिए उतरने वाले पर्यटकों का सामान कपड़ों समेत मौका पाकर चोर फुर्र हो जाते हैं। इसके बाद पर्यटकों को नंगे बदन भटकना पड़ता है। इनमें से कुछ पर्यटक पुलिस में शिकायत देते हैं और कुछ बिना कहे ही वापस लौट जाते हैं। पुलिस ऐसे आरोपितों तक पहुंच ही नहीं पाती। बढ़ती चोरी की वारदातों से धर्मनगरी में आने वाले पर्यटकों के मन में भय का माहौल पैदा होता है, वहीं धर्मनगरी की महत्ता को भी ठेस पहुंचती है। रात को ही यात्रियों को किया आगाह पर्यटन पुलिस प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस शुक्रवार रात एक बजे ही ब्रह्मासरोवर के किनारे व बाहर खुले में सो लोगों को सचेत किया था। उन्हें धर्मशालाओं में ठहरने के लिए कहा। इसके साथ ही उन्हें अपने सामान व पैसों का ध्यान रखने के लिए कहा। सुबह सूर्योदय के साथ ही पुलिस ने गश्त की और यात्रियों को सचेत किया। दोपहर बाद फिर से अभियान चलाया गया। ब्रह्मसरोवर पर आने वाली बसों के यात्रियों को भी अपने सामान व पैसों का ध्यान रखने के निर्देश दिए। वहीं पुलिस ने केडीबी प्रशासन से मांग की है कि ब्रह्मासरोवर पर चारों ओर अच्छी क्वालिटी के सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। कृष्णा सर्किट के तहत हो रहे कार्य, सुरक्षा सबसे अहम : मानद सचिव

कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा का कहना है कि कृष्णा सर्किट के तहत ब्रह्मासरोवर पर काम हो रहा है। इन कार्यों में सुरक्षा सबसे अहम है। वे लगातार पुलिस के संपर्क में भी हैं, उन्होंने पुलिस को भी गश्त बढ़ाने के साथ यात्रियों को अपने सामान व पैसों का ध्यान देने की बात कहने के लिए कहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.