विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
थाना केयूके व थाना शहर के क्षेत्र में जिला पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने फ्लैग मार्च किया। पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : थाना केयूके व थाना शहर के क्षेत्र में जिला पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने फ्लैग मार्च किया। पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
एसपी आस्था मोदी कहा कि विधानसभा चुनाव-2019 को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से कराने तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना शहर प्रभारी सुभाष चंद के नेतृत्व में जिला पुलिस की दो रिजर्व के 70 पुलिस कर्मचारियों ने खेड़ी रामनगर, पलवल, रतगल, कीर्ति नगर, गांधी नगर व शहर में फ्लैग मार्च किया। वहीं थाना केयूके प्रभारी के नेतृत्व में व दो रिजर्व के 70 पुलिस कर्मियों ने बारना, कमोदा, ज्योतिसर, कैथला खुर्द व बारवा में फ्लैग मार्च किया।