Move to Jagran APP

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में हॉकी टीम के हीरो रहे शाहाबाद के गोलकीपर अभिषेक

संवाद सहयोगी, शाहाबाद : खेलो इंडिया यूथ गेम्स में हरियाणा की हॉकी टीम में शाहाबाद के गोल कीपर अभिषेक ने गोल्ड मेडल हासिल किया है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 17 Jan 2019 01:15 AM (IST)Updated: Thu, 17 Jan 2019 01:15 AM (IST)
खेलो इंडिया यूथ गेम्स में हॉकी टीम के हीरो रहे शाहाबाद के गोलकीपर अभिषेक
खेलो इंडिया यूथ गेम्स में हॉकी टीम के हीरो रहे शाहाबाद के गोलकीपर अभिषेक

संवाद सहयोगी, शाहाबाद : खेलो इंडिया यूथ गेम्स में हरियाणा की हॉकी टीम में शाहाबाद के गोल कीपर अभिषेक ने गोल्ड मेडल हासिल किया है। अभिषेक की इस जीत पर परिजनों में खुशी का माहौल है। अभिषेक का कहना है कि वे अंतरराष्ट्रीय

loksabha election banner

स्तर पर अपने देश का नाम रोशन करता चाहता है। इसके लिए वह अपने कोच की निगरानी में निरंतर अभ्यास कर रहा है।

गत दिनों मुंबई में संपन्न हुई खेलो इंडिया यूथ गेम्स में हरियाणा की हॉकी टीम ने अपनी विजय पताका फहराई। टीम का अहम हिस्सा रहे गोल कीपर अभिषेक ने अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाया और कोई गोल नहीं होने दिया। इसके चलते टीम को जीत मिली। गांव त्योड़ा निवासी 16 वर्षीय अभिषेक पुत्र गुरूपाल ¨सह शाहबाद के डिवाइन पब्लिक स्कूल में 11वीं कक्षा का छात्र है। पढऩे में होनहार अभिषेक हॉकी खेलने में भी माहिर है। परिजनों के मुताबिक बीते माह रांची में हुई राष्ट्र स्तरीय हॉकी चैंपियनशिप में अभिषेक ने शूटआउट में अपनी प्रतिभा का दम दिखाया और अपनी प्रतिद्वंदी टीम को एक तरफा हराकर ब्रांज मेडल पर कब्जा किया। जिसके बाद इस टीम ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स में अपनी जगह सुनिश्चित की। अभिषेक ने बताया कि यहां पर भी हरियाणा की टीम ने अपना दबदबा दिखाया। अभिषेक इस टीम में गोल कीपर बना हुआ था। अभिषेक ने मैच के दौरान एक भी गोल नहीं होने दिया और टीम को जीत दिलाई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.