पौधे मानव जीवन का अभिन्न अंग : विनोद कौशिक
खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार कौशिक ने कहा कि पेड़ पौधे मानव का अभिन्न अंग हैं। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में पौधा लगाकर उसकी नियमित देखभाल करनी चाहिए। तभी हमारे आसपास का पर्यावरण हराभरा रहेगा।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार कौशिक ने कहा कि पेड़ पौधे मानव का अभिन्न अंग हैं। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में पौधा लगाकर उसकी नियमित देखभाल करनी चाहिए। तभी हमारे आसपास का पर्यावरण हराभरा रहेगा। वे सोमवार को राजकीय प्राथमिक पाठशाला थानेसर-1 में पौधारोपण करने के दौरान विद्यार्थियों एवं अध्यापकों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पौधों के बिना जीवन अधूरा है। पौधों से हमें कई प्रकार के लाभ मिलते हैं। इस अवसर पर मुख्य शिक्षिका नीलम रानी ने खंड शिक्षा अधिकारी को स्कूल में चल रही गतिविधियों की जानकारी दी। पौधारोपण के बाद खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार कौशिक ने सभी कक्षाओं में जाकर बच्चों के ज्ञान की जानकारी ली। उन्होंने पाठशाला में चल रही गतिविधियों की सराहना की। इस मौके पर अंजना शर्मा, निर्मला, अशोक कुमार और राजन सिंहमार उपस्थित रहे।