पर्यावरण सहेजने को लगाए गए पांच हजार पौधे : डॉ. कविता कांबोज
हरियाणा राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण की ओर से जारी वार्षिक कार्य योजना एजेंडा के तहत जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण द्वारा बुधवार को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर गांव मेघा माजरा बरगट बदरपुर अढोन और अहमदपुर में पर्यावरण को स्वस्थ रखने के लिए आम जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से पांचों गांवों में कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : हरियाणा राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण की ओर से जारी वार्षिक कार्य योजना एजेंडा के तहत जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण द्वारा बुधवार को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर गांव मेघा माजरा, बरगट, बदरपुर, अढोन और अहमदपुर में पर्यावरण को स्वस्थ रखने के लिए आम जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से पांचों गांवों में कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह जानकारी जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण कुरुक्षेत्र की सचिव एवं सीजेएम डॉ.कविता कांबोज ने दी।
उन्होंने बताया कि इन शिविरों में वन विभाग कुरुक्षेत्र के सहयोग से करीब पांच हजार पौधे लगाए गए। लोगों को पर्यावरण संबंधी विषय पर विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि यह हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है कि हम पर्यावरण को साफ रखें ताकि आनी वाली पीढि़यों को हम सुरक्षित भविष्य दे सकें। इन शिविरों में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैनल अधिवक्ताओं और पीएलवी द्वारा भी ग्रामीणों को पर्यावरण को स्वच्छ और हरा-भरा रखने के लिए जागरूक किया गया।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप