Move to Jagran APP

¨पकी रानी बनी आशा वर्कर्स यूनियन की जिला प्रधान

¨पकी रानी बनी आशा वर्कर्स यूनियन की जिला प्रधान जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : ¨पकी रानी को कुरुक्षेत्र आशा वर्कर्स यूनियन की जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 12 Nov 2018 11:45 PM (IST)Updated: Mon, 12 Nov 2018 11:45 PM (IST)
¨पकी रानी बनी आशा वर्कर्स यूनियन की जिला प्रधान
¨पकी रानी बनी आशा वर्कर्स यूनियन की जिला प्रधान

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : ¨पकी रानी को कुरुक्षेत्र आशा वर्कर्स यूनियन की जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति सोमवार को सेक्टर 10 के ताज पार्क में एसोसिएशन की प्रदेश कोषाध्यक्ष सुनीता रानी व अन्य सदस्यों की उपस्थिति में आयोजित जिला सम्मेलन में सर्वसम्मति से की गई। सुनीता रानी ने सभी सामने पिछले दिनों किए गए संघर्ष और इसके बाद सरकार की ओर से उठाए गए कदमों के बारे में जानकारी दी।

loksabha election banner

जिला सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए ऊषा रानी ने बताया कि सबसे पहले निवर्तमान प्रधान रानी देवी की ओर से दो साल का लेखा-जोखा सबके सामने रखा गया। सम्मेलन में उपस्थित सभी सदस्यों ने ध्वनिमत से इसे पारित किया। इसके बाद कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए इंदू को सचिव, रानी देवी को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा चार उपप्रधान, चार सह सचिव व 10 सदस्यों का चयन किया गया है। सीटू उपाध्यक्ष कामरेड भीम ¨सह सैनी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी और संघर्षों के दौरान संभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस मौके पर सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान सुरेश गुढा, जिला सचिव ओम प्रकाश, रोडवेज वर्कर्स यूनियन के प्रधान बलवंत, आशा वर्कर्ज एसोसिएशन की निवर्तमान जिला सचिव रानी देवी मौजूद रही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.