Move to Jagran APP

महाभारत भूमि के 26 तीर्थो को किया जा चुका विकसित : सुधा

कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की 50वीं वर्षगांठ पर 70 कर्मचारियों और अधिकारियों को सम्मानित करने के लिए एक शाम कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के स्टाफ के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 02 Aug 2018 01:08 AM (IST)Updated: Thu, 02 Aug 2018 01:08 AM (IST)
महाभारत भूमि के 26 तीर्थो को किया जा चुका विकसित : सुधा
महाभारत भूमि के 26 तीर्थो को किया जा चुका विकसित : सुधा

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की 50वीं वर्षगांठ पर 70 कर्मचारियों और अधिकारियों को सम्मानित करने के लिए एक शाम कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के स्टाफ के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंगलवार शाम श्रीकृष्ण संग्रहालय में स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में एक शाम केडीबी स्टाफ के नाम कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक सुभाष सुधा ने किया। इस कार्यक्रम में छात्र और छात्राओं ने हरियाणवी लोक नृत्य प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया।

loksabha election banner

डीएवी स्कूल के संगीत शिक्षक विकास रैलन ने गीत और कविताओं की प्रस्तुती देकर कार्यक्रम को यादगार बनाने का काम किया। विधायक सुधा ने केडीबी के 50 वर्ष पूरे होने पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय गुलजारी लाल नंदा की प्रेरणा से राज्य सरकार ने 48 कोस के विशाल क्षेत्र में स्थित तीर्थो का विकास करने के लिए 1968 में कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड का गठन किया था। उपायुक्त डॉ. एसएस फुलिया ने कहा कि बोर्ड द्वारा कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर काम कर पर्यटकों को सुविधा दी जा रही है। केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा ने कहा कि केंद्रीय पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय ने इस वर्ष ब्रह्मसरोवर को भारत के 30 स्वच्छ स्थलों में स्थान दिया है। केडीबी की ओर से अलाट की गई भूमि पर श्रीबालाजी मंदिर का निर्माण हो चुका है, जो उत्तर भारत का इकलौता मंदिर है। सीईओ केडीबी पूजा चांवरिया ने मेहमानों का स्वागत करते हुए कहा कि वर्ष 2016 से कुरुक्षेत्र गीता जयंती समारोह को अंतरराष्ट्रीय स्वरुप देना अपने-आप में राज्य सरकार की एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। इस कार्यक्रम में चेयरमैन डॉ. ओमप्रकाश पहल, केडीबी सदस्य सौरभ चौधरी, डॉ. सुचि स्मिता, उपेन्द्र ¨सघल विजय नरुला, राजेन्द्र जोशी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर डा. महा¨सह पूनिया, श्रीकृष्ण संग्रहालय के क्यूरेटर राजेन्द्र राणा, बलवान ¨सह, नरेश सागवाल मौजूद थे। हवन में डाली आहुति कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की तरफ से स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में बुधवार को सुबह गीता स्थली ज्योतिसर में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। करीब दो घंटे चले इस हवन यज्ञ में मंत्रोच्चारण के बीच विधायक सहित अन्य अधिकारियों और केडीबी सदस्यों ने आहुती डाली। इसके पश्चात सभी मेहमानों से नंदा सदाचार स्थल पर पहुंचकर भारत रत्न गुलजारीलाल नंदा के स्मारक पर पुष्पाजंलि देकर श्रृद्धाजंलि अर्पित की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.