Move to Jagran APP

योजनाओं के लाभ के लिए नहीं फैलाना पड़ेगा हाथ- मनोहर लाल

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि अगले पांच साल में प्रदेश में ऐसी व्यवस्था की जाएगी जिससे कि किसी भी व्यक्ति को सरकार की योजनाओं का लाभ मांगने के लिए हाथ नहीं फैलाने पड़ेंगे। सरकार फेमिली रीयल टाइम डाटा तैयार करवा रही है। इससे यह पता चल सकेगा कि परिवार के किस सदस्य की जरूरत क्या है। वृद्ध को क्या चाहिए युवा और महिला की जरूरत क्या है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Jun 2019 08:52 AM (IST)Updated: Sat, 15 Jun 2019 08:52 AM (IST)
योजनाओं के लाभ के लिए नहीं फैलाना पड़ेगा हाथ- मनोहर लाल
योजनाओं के लाभ के लिए नहीं फैलाना पड़ेगा हाथ- मनोहर लाल

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र: मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि अगले पांच साल में प्रदेश में ऐसी व्यवस्था की जाएगी जिससे कि किसी भी व्यक्ति को सरकार की योजनाओं का लाभ मांगने के लिए हाथ नहीं फैलाने पड़ेंगे। सरकार फेमिली रीयल टाइम डाटा तैयार करवा रही है। इससे यह पता चल सकेगा कि परिवार के किस सदस्य की जरूरत क्या है। वृद्ध को क्या चाहिए, युवा और महिला की जरूरत क्या है। इसके पीछे भ्रष्टाचार को खत्म करने की मंशा तो है ही, प्रदेश की जनता के स्वाभिमान और आत्मसम्मान की रक्षा भी मकसद है। मुख्यमंत्री शुक्रवार देर शाम थीम पार्क में कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने लोकसभा चुनाव की जीत के लिए कार्यकर्ताओं को बधाई दी और विधानसभा चुनाव के लिए तैयार रहने को कहा।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकार के नेताओं के लिए सत्ता ही अंतिम यात्रा है। वे सत्ता का दुरुपयोग करके अपने घर भरने में विश्वास रखते हैं। ऐसे कुछ नेता तो जेल में जा चुके हैं और कुछ जाने की लाइन में खड़े हैं। उन्होंने कहा कि उनके पास चारदीवारी वाला परिवार नहीं है। प्रदेश की ढाई करोड़ की जनता को वे अपना परिवार मानते हैं और इसी के लिए पीड़ा व परवाह रखते हैं। रोजगार के मामले में उन्होंने कहा कि आने वाले समय में किसी भी युवा को खाली नहीं रहने देंगे। जो योग्यता वाला है उसे सरकारी नौकरी मिलेगी और जो कम योग्यता रखता है, उसके लिए प्राइवेट नौकरी की व्यवस्था करेंगे। ऐसे लोगों के घर सुविधाएं और योजनाएं पहुंचाएंगे, जो संकोची होते हैं और वे सही भी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव में राष्ट्रवाद की बात हुई। कांग्रेस ने टुकड़े करने वालों की बात का समर्थन किया। जनता ने उसे धूल चटा दी। हमारे लिए सत्ता नहीं, देश प्यारा है। देश नहीं तो कुछ भी नहीं। भाजपा से जुड़ा हर व्यक्ति महत्वपूर्ण है। भाजपा का कार्यकर्ता जिस भी कार्य को अपने हाथ में लेता है वह उसे पूरी निष्ठा से निभाता है। कार्यकर्ता पार्टी ही नहीं देश और समाजहित के बारे में काम करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब तक जो भी पार्टी आई उसने केवल जीत तक ही अपने कार्यकर्ताओं को याद रखा इसके बाद भूल गई। मगर भाजपा ऐसी पार्टी नहीं है। इस मौके पर सांसद नायब सैनी, प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी, विधायक थानेसर सुभाष सुधा, विधायक लाडवा डॉ.पवन सैनी, यमुनानगर से घनश्याम दास अरोड़ा, पानीपत ग्रामीण से महिपाल ढांडा, जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर, साहिल सुधा, धुम्मन सिंह किरमच, संदीप ओंकार, रविद्र सांगवान, धर्मवीर डागर, शकुंतला शर्मा, गुरदयाल सुनहेड़ी मौजूद रहे। बॉक्स

लिगानुपात 933 पार मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को भरपूर सफलता मिली है। इसका नतीजा है कि आज प्रदेश का लिगानुपात 933 तक पहुंच गया है। सरकार ने प्रदेश में कानून व्यवस्था को दुरुस्त किया है। नेताओं के नाम पर मंथली, वीकली और फिरौती मांगने वाले के कपड़े खुंटियों पर टंगवा दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारियों के लिए बहुत काम किए हैं। नोटबंदी से उन्हें थोड़ी सी दिक्कत जरूर हुई थी, लेकिन एक टैक्स प्रणाली से अब वे खुश हैं। बॉक्स

हर जीत से उत्साहित

मुख्यमंत्री प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद हुए चुनावों में जीत से उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद-गुरुग्राम की नगर निगम का चुनाव हो या पंचायती राज का। फिर पांच नगर निगमों के चुनाव हुए। जींद उपचुनाव और लोकसभा के चुनाव में जनता ने खुलकर समर्थन और प्यार दिया है, क्योंकि लोगों को हमारी कार्यशैली, नीति और पद्धति पसंद हैं। यही प्यार विधानसभा चुनाव में भी मिलेगा। बॉक्स

शी पर काम होगा

एसएचई-शी पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि शी से महिला भी बनता है। एस से सिक्योरिटी, एच से हेल्थ और ई से एजुकेशन। यह तीन मुख्य पहलु हैं, जिन पर सरकार ने पांच साल काम किया है और आगे भी यह प्राथमिकता पर रहेंगे। महिला की सुरक्षा, प्रदेश के हर नागरिक का स्वास्थ्य और हर बच्चे को शिक्षा सरकार का लक्ष्य है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.