Move to Jagran APP

गर्मी में बिजली कटों से लोग बेहाल, महिला पार्षद ने एसई के कार्यालय को घेरा

गर्मी में बिजली कट बढ़ गए हैं। दिन के साथ रात को कई-कई घंटे लंबे कट लगने लगे हैं। सेक्टरों में कटों की वजह से पेयजल की सप्लाई तक बाधित हो रही है। बिजली निगम अधिकारियों के आश्वासनों के बाद भी लोगों को किसी तरह की राहत नहीं मिल पा रही है। 40 डिग्री तापमान में उमसभरी गर्मी में लोग बिजली न आने पर बेहाल हो गए हैं।

By JagranEdited By: Published: Sat, 04 Jul 2020 08:20 AM (IST)Updated: Sat, 04 Jul 2020 08:20 AM (IST)
गर्मी में बिजली कटों से लोग बेहाल, महिला पार्षद ने एसई के कार्यालय को घेरा
गर्मी में बिजली कटों से लोग बेहाल, महिला पार्षद ने एसई के कार्यालय को घेरा

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : गर्मी में बिजली कट बढ़ गए हैं। दिन के साथ रात को कई-कई घंटे लंबे कट लगने लगे हैं। सेक्टरों में कटों की वजह से पेयजल की सप्लाई तक बाधित हो रही है। बिजली निगम अधिकारियों के आश्वासनों के बाद भी लोगों को किसी तरह की राहत नहीं मिल पा रही है। 40 डिग्री तापमान में उमसभरी गर्मी में लोग बिजली न आने पर बेहाल हो गए हैं।

prime article banner

बिजली न आने से सेक्टरों के लोगों का वीरवार को गुस्सा फूट गया। उन्होंने वार्ड-9 की पार्षद सुदेश चौधरी की अगुवाई में बिजली निगम कार्यालय पर प्रदर्शन किया और एसई के कार्यालय को घेर लिया। एसई ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण से ट्रांसफार्मर न मिलने की बात कहकर टलने का प्रयास किया, लेकिन उनकी बातों में ही सेक्टरवासियों ने अनदेखी का आरोप लगाया।

निगम अधिकारियों को दिया दो दिन का अल्टीमेटम

पार्षद सुदेश चौधरी सेक्टरवासियों के साथ सुबह करीब 11 बजे बिजली निगम के सेक्टर-8 स्थित कार्यालय पर पहुंची। यहां पर निगम अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। वे इसके बाद एसई कार्यालय में पहुंच गए। उन्होंने निगम अधिकारियों पर सेक्टरवासियों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। वे यहां पर करीब साढ़े 12 बजे तक रहे। पार्षद सुदेश चौधरी ने कहा कि

सेक्टरों और कॉलोनियों में बिजली के कट बढ़ गए हैं। गर्मी में बिजली न आने पर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली के तार ढीले होने से कटों की समस्या अधिक बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना के चलते हर कोई घरों में दुबकने को मजबूर है, लेकिन बिजली के कटों के चलते घरों में भी नहीं रह पा रहे हैं। बिजली निगम के एसई करण सिंह भौरिया ने जल्द ही समस्या का समाधान करने का भरोसा दिया। पार्षद सुदेश चौधरी ने कहा कि बिजली निगम दो दिन में बिजली ठीक न होने पर निगम कार्यालय पर धरना देने की चेतावनी दी है।

गर्मी और उमस में लोग बेहाल

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा। हवा की गति कम होने से उमस बन गई। लोगों को तेज धूप में घरों के अंदर रहने को मजबूर होना पड़ा। मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि मानसून शनिवार की बजाय रविवार को आ सकता है। सेक्टर-17 की कई घंटे रही बिजली गुल

शहर के सेक्टर-17 कॉमर्शियल मार्केट की बिजली दोपहर के समय कई घंटे तक गुल रही। दुकानों और शोरूम में इनवर्टर ठप हो गए। शाम को 5:20 बजे बिजली हुई। वहीं कई कॉलोनियों में दिन और रात को कई-कई घंटे बिजली गुल रही। शुक्रवार को कई फीडरों का लोड शिफ्ट किया गया है। इन सबके चलते दोपहर के समय बिजली कट रहा। इसका परमिट लिया गया था।

विकासदीप, एसडीओ, सब डिविजन-2


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK