बिजली बिल भरने आए उपभोक्ताओं को इधर-उधर भटकना पड़ा
संवाद सहयोगी, लाडवा : हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों के खिलाफ जनता में रोष पनपने लगा है। पहले तो पिछले करीब एक सप्ताह से हरियाणा रोडवेज के कर्मचारी अपनी मांगों व समस्याओं को लेकर हड़ताल पर बैठे थे। गत दिवस बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का समर्थन कर स्वयं भी हड़ताल पर चले जाने से जनता में रोष पनप गया।
संवाद सहयोगी, लाडवा : हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों के खिलाफ जनता में रोष पनपने लगा है। पहले तो पिछले करीब एक सप्ताह से हरियाणा रोडवेज के कर्मचारी अपनी मांगों व समस्याओं को लेकर हड़ताल पर बैठे थे। गत दिवस बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का समर्थन कर स्वयं भी हड़ताल पर चले जाने से जनता में रोष पनप गया। जनता अब कर्मचारियों से ही जवाब मांगना शुरू कर दिया कि सरकार ने उनको जनता की सेवा के लिए लगाया है या जनता को परेशान करने के लिए। लाडवा में मंगलवार को बिजली दफ्तर में बिजली के बिल भरने आए अधिकतर बिजली उपभोक्ता ने बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का खुलकर विरोध किया। हड़ताल पर बैठे सभी कर्मचारी अपनी नौकरी से त्यागपत्र देकर सरकार से सीधे लड़ाई लड़ें ताकि उनको पता चल सके की कर्मचारियों की हड़ताल पर जाने से जनता को कितनी परेशानी उठानी पड़ रही है। हड़ताल पर जाने से उपभोक्ताओं को घंटों लाइन में लगकर बिजली के बिल भरने पड़ रहे हैं।
बिना मांग कर रहे हैं बिजली कर्मचारी हड़ताल
लाडवा बिजली कार्यालय में बिजली बिल भरने आए गांव छलौंदी निवासी देवी दयाल ने कहा कि जनता को परेशान करना कहां तक उचित है। वह पिछले एक घंटे से ज्यादा समय से बिजली का बिल भरने के लिए लाइन में खड़े हैं। बिजली कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से जनता को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। बिजली निगम के कर्मचारियों की कोई मांग न होते हुए भी वह हड़ताल पर गए हुए हैं। उन्होंने सरकार से हड़ताल पर गए इन कर्मचारियों को हटाकर तुंरत नए कर्मचारियों की भर्ती करनी चाहिए, ताकि जनता को परेशानी न हो। जनता को परेशान करना बंद करें कर्मचारी
गांव गादली निवासी गुरचरण ¨सह ने कहा कि हड़तालों का सहारा लेकर कर्मचारी जनता को परेशान करना बंद करे। बिजली कर्मचारियों द्वारा हड़ताल कर बिजली उपभोक्ताओं को परेशान किया जा रहा है। वह बिजली कार्यालय मे बिल भरने के लिए आया है और काफी देर से लाइन मे खड़ा है। तीन खिड़की होने के बावजूद भी सिर्फ एक खिड़की से बिल जमा किए जा रहे हैं।हड़ताल के चलते जनता को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।
बिजली कार्यालय में धक्के खा रहे उभोक्ता
किसान व बिजली उपभोक्ता रघबीर ¨सह निवासी कालिरोनों ने बताया कि उसे बिजली बिल ठीक करवाकर बिजली का बिल भरना था। ट्यूबवेल के ट्रांसफार्मर को भी ठीक करवाना था, लेकिन हड़ताल के चलते यहां कोई भी कर्मचारी नहीं है। वह पिछले दो दिनों से विभाग के चक्कर काट काटकर थक चुका है। उन्होंने भी हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों के प्रति अपना रोष प्रकट किया।