मरीजों के लिए बिस्तर तक नहीं एलएनजेपी अस्पताल में : संतोष दहिया
सर्वखाप सर्वजात महापंचायत की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष दहिया ने कहा कि मौसम के कारण इन दिनों बुखार सहित अन्य बीमारियों के मामले बढ़ रहे हैं, लेकिन कुरुक्षेत्र के अस्पताल इस तरह की किसी भी परिस्थिति को लेकर कितने गंभीर हैं, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मरीजों को भर्ती होने के लिए एक अदद बिस्तर कर नहीं मिल पा रहा है।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : सर्वखाप सर्वजात महापंचायत की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष दहिया ने कहा कि मौसम के कारण इन दिनों बुखार सहित अन्य बीमारियों के मामले बढ़ रहे हैं, लेकिन कुरुक्षेत्र के अस्पताल इस तरह की किसी भी परिस्थिति को लेकर कितने गंभीर हैं, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मरीजों को भर्ती होने के लिए एक अदद बिस्तर कर नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लंबे चौड़े-दावे बेइमानी ही नजर आते हैं। वे बृहस्पतिवार को शहर के नागरिक अस्पताल में पहुंची तो एक बेड पर दो-दो मरीजों को देखकर हैरान रह गई।
उन्होंने सीएमओ से मिलकर बेड समेत अन्य समस्याओं के अविलंब निराकरण की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में बदइंतजामी का आलम ऐसा है कि मरीजों को यहां लेटने तक की जगह नहीं मिल रही है। एक बिस्तर पर दो से तीन मरीजों को इलाज दे रहे लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में अन्य समस्याएं भी मरीजों व तिमारदारों को परेशान कर रही हैं। प्रो. संतोष दहिया ने डॉक्टर अनुपमा के साथ अस्पताल का निरीक्षण किया। दहिया ने कहा कि इतने बड़े हॉस्पिटल के प्रसूति विभाग में केवल एक डॉक्टर का होना दुर्भाग्यपूर्ण है, जबकि हर रोज 10 से 15 डिलीवरी के केस आते हैं।