अभाविप की कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय इकाई के प्रधान बने परमिश चौधरी
परमिश चौधरी को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति शुक्रवार को कुवि के स्टूडेंट होम में आयोजित बैठक में अभाविप के विभाग संयोजक सुमित जागलान और विभाग समिति सदस्य हिमांशु ठाकुर की उपस्थिति में की गई है।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : परमिश चौधरी को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति शुक्रवार को कुवि के स्टूडेंट होम में आयोजित बैठक में अभाविप के विभाग संयोजक सुमित जागलान और विभाग समिति सदस्य हिमांशु ठाकुर की उपस्थिति में की गई है। इस मौके पर प्रशांत चावरिया को सचिव बनाया गया है। इस मौके पर प्रवीण चंदेल, अभित छोक्कर, रेणु भारद्वाज, उज्ज्वल राणा को उपाध्यक्ष, जयंत सिंह, किरण कोहली, हेमंत राव को सह सचिव बनाया गया है। प्रियंका देशवाल को विकास प्रमुख, आदेश छोक्कर को लॉ विभाग का अध्यक्ष और मनीषा टंडन को सचिव, अपूर्वा कंबोज को इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ की अध्यक्ष, मनप्रीत, शुभम, राधिका को उपाध्यक्ष, अनुराग को इंस्टिट्यूट ऑफ लॉ का सचिव बनाया गया है। मोहित, प्रिया, निधि को सह सचिव का दायित्व दिया गया है और राधिका राव को यूनिवर्सिटी कॉलेज अध्यक्ष का दायित्व दिया गया। विभाग संयोजक सुमित जागलान ने कहा कि अभाविप कुरुक्षेत्र अपने स्थापना काल से ही छात्र हित के लिए कार्य करता आया है।