बम भोले के जयकारों से गूंजे शिवालय
सावन मास के पहले सोमवार को शिवालय बम भोले के जयकारों से गूंज उठे। अल सुबह से लेकर दिनभर भक्तों की शिवालयों में लाइन लगी रही। यहां कोविड-19 के नियमों को ध्यान में रखकर पूजा अर्चना की गई। मंदिर प्रबंधन व पुजारियों ने भी नियमों का पालन कराने पर ध्यान दिया।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : सावन मास के पहले सोमवार को शिवालय बम भोले के जयकारों से गूंज उठे। अल सुबह से लेकर दिनभर भक्तों की शिवालयों में लाइन लगी रही। यहां कोविड-19 के नियमों को ध्यान में रखकर पूजा अर्चना की गई। मंदिर प्रबंधन व पुजारियों ने भी नियमों का पालन कराने पर ध्यान दिया।
सावन मास सोमवार को शुरू हो गया है। अल सुबह ही भक्त शिवालयों में पहुंच गए। उन्होंने जलाभिषेक करने के साथ पूजा पाठ की। कुछ लोगों ने विद्वानों से पूजन कराया। यह सिलसिला देर शाम तक चला। दुख भंजन महादेव मंदिर, स्थाण्वीश्वर महादेव मंदिर, कालेश्वर महादेव मंदिर, सर्वेश्वर महादेव मंदिर, रत्नदक्ष चिट्टा मंदिर व अरुणाय मंदिर में दर्शनों के लिए सुबह से शाम तक कतार लगी रही। दुख भंजन महादेव मंदिर के पुजारी सुशील कुमार शास्त्री ने बताया कि सावन के सोमवार को भगवान शिव की पूजा विशेष महत्व होता है।
त्रिदेवों की सारी शक्तियां शिवजी के पास
गायत्री ज्योतिष अनुसंधान केंद्र के संचालक डा. रामराज कौशिक ने बताया कि शास्त्रों में कहा गया है कि सावन के महीने में त्रिदेवों की सारी शक्तियां अकेले शिवजी के पास ही होती हैं। इस दौरान चारों और भक्ति का माहौल होता है। कहा गया है कि बाकी दिनों की अपेक्षा सावन के महीने में भगवान शिव जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं। साथ ही इस महीने में भगवान शिव की पूजा अर्चना करने का कई गुना लाभ भी मिलता है।
सावन में यह काम न करें
-शिवलिग पुरुष तत्व से संबंधित हैं इसलिए कभी भी शिवलिग पर हल्दी नहीं चढ़ानी चाहिए।
-सावन में व्रतधारी को कभी भी दूध का सेवन नहीं करना चाहिए। -बैंगन और हरी पत्तेदार सब्•ाी का प्रयोग ना करें।
-बुरे विचार मन में ना आने दें। इस समय स्त्रियों का सम्मान करना चाहिए और धर्म संबंधी किताबों का अध्ययन करना चाहिए।
-बुजुर्ग, माता-पिता, भाई-बहन, स्त्री, गरीबों और ज्ञानी लोगों का अपमान नहीं करना चाहिए।
-यह अध्यात्म का महीना है। सुबह जल्दी उठकर और शिवजी की पूजा करनी चाहिए।
-मांस और शराब का सेवन न करें।
-शिव और पार्वती को घर की सफाई बेहद पसंद है। इसलिए अपने घर को हमेशा साफ रखें।
-इस महीने में किसी भी वृक्ष को नहीं काटना चाहिए। इससे आपके ग्रह दोषों पर प्रभाव पड़ता है।