Move to Jagran APP

ओवरलोडिड वाहन चालक तोड़ रहे नियम, अकेले कुरुक्षेत्र में वसूला चार करोड़ का जुर्माना

ट्रक चालक ओवरलोड लेकर चल रहे हैं। इससे सड़क तो टूटती हैं ही साथ में सरकार के राजस्व को भी नुकसान होता है। कुरुक्षेत्र सहित प्रदेशभर में ट्रांसपोर्ट इस तरह से ओवरलोड होकर चल रहे हैं। बात कुरुक्षेत्र के क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) की करें तो 2020-21 में 31 दिसंबर तक जिले से गुजरने वाले 1269 ओवरलोडिग वाहनों को पकड़ा। इन पर करीब 4.06 करोड़ का जुर्माना लगाया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 09 Jan 2021 05:56 AM (IST)Updated: Sat, 09 Jan 2021 05:56 AM (IST)
ओवरलोडिड वाहन चालक तोड़ रहे नियम, अकेले कुरुक्षेत्र में वसूला चार करोड़ का जुर्माना
ओवरलोडिड वाहन चालक तोड़ रहे नियम, अकेले कुरुक्षेत्र में वसूला चार करोड़ का जुर्माना

अनुज शर्मा, कुरुक्षेत्र

loksabha election banner

ट्रक चालक ओवरलोड लेकर चल रहे हैं। इससे सड़क तो टूटती हैं ही साथ में सरकार के राजस्व को भी नुकसान होता है। कुरुक्षेत्र सहित प्रदेशभर में ट्रांसपोर्ट इस तरह से ओवरलोड होकर चल रहे हैं। बात कुरुक्षेत्र के क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) की करें तो 2020-21 में 31 दिसंबर तक जिले से गुजरने वाले 1269 ओवरलोडिग वाहनों को पकड़ा। इन पर करीब 4.06 करोड़ का जुर्माना लगाया।

क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण कुरुक्षेत्र जिले में ओवरलोडिग रोकने के लिए वर्ष 2020 में विशेष अभियान चलाकर वाहनों को जब्त करने की कार्रवाई की। वर्ष 2020 में कोरोना काल के दौरान भी आरटीए अधिकारी व कर्मचारियों ने सड़कों पर दौड़ रहे ओवरलोडिग वाहनों पर ब्रेक लगाने का काम किया है। कार्रवाई में जीटी रोड के साथ-साथ, शहर के अंदर से गुजरने वाले ओवरलोडिग वाहनों पर अपना शिकंजा कसा है। लगातार कार्रवाई से ओवरलोडिग वाहनों चालकों में भय का माहौल बना हुआ है। जिससे शहर व सड़कों पर ओवरलोडिग वाहनों की आवाजाही में कमी आई है। आरटीए की ओर से किए गए चालान पर एक नजर

महीना चालान रुपये

जनवरी 88 36,62,500

फरवरी 123 33,16,500

मार्च 55 23,04,400

अप्रैल 03 1,48,000

मई 44 24,75,000

जून 51 29,16,000

जुलाई 75 38,26,000

अगस्त 68 29,39,500

सितंबर 171 54,29,800

अक्तूबर 202 36,66,700

नवंबर 165 34,17,300

दिसंबर 222 65,65,700

कुल 1269 4,06,67,400

(नोट : यह आंकड़ा आरटीए विभाग से लिया गया है।) जिले में ओवरलोड वाहनों पर कड़ी नजर रख कर कार्रवाई की जा रही है। सरकार की मंशा के अनुरूप जिले से कोई भी ओवरलोड वाहनों को गुजरने नहीं दिया जाएगा। जनवरी से दिसंबर माह तक चार करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला गया है। यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

- उर्मिल श्योकंद, आरटीए, कुरुक्षेत्र


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.