Move to Jagran APP

हरियाणा की खेल नीति अपना रहे अन्य प्रदेश : बेदी

संवाद सहयोगी, शाहाबाद : मारकंडेश्वर हॉकी वेलफेयर सोसायटी के तत्वाधान में तीन दिवसीय शह

By JagranEdited By: Published: Fri, 05 May 2017 03:00 AM (IST)Updated: Fri, 05 May 2017 03:00 AM (IST)
हरियाणा की खेल नीति अपना रहे अन्य प्रदेश : बेदी
हरियाणा की खेल नीति अपना रहे अन्य प्रदेश : बेदी

संवाद सहयोगी, शाहाबाद :

prime article banner

मारकंडेश्वर हॉकी वेलफेयर सोसायटी के तत्वाधान में तीन दिवसीय शहीद ऊधम ¨सह मेमोरियल हॉकी प्रतियोगिता ऋषि मारकंडेश्वर हॉकी स्टेडियम में शुरू हो गई। पहले दिन खेले गए मैचों में कुरुक्षेत्र साई ने भिवानी को 4-2 से, करनाल ने नरवाना को स्टॉक से पराजित किया। हॉकी प्रतियोगिता की शुरुआत राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने खिलाड़ियों का परिचय लेकर की।

राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि हरियाणा की सशक्त खेल नीतियों की बदौलत प्रदेश के खिलाड़ी सभी खेलों में आगे आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा एक ऐसा प्रदेश है, जहां की सरकार खेल व खिलाड़ियों पर अपार धनराशि खर्च कर रही है। यही कारण है कि आज हरियाणा की खेल नीतियों को अन्य प्रदेशों में भी अपनाया जा रहा है। राज्यमंत्री ने कहा कि धरातल से जुड़े खिलाड़ियों को आगे लाने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने स्वर्ण जयंती खेल नर्सरियों की शुरुआत की है, जिसके सार्थक व सकारात्मक परिणाम जल्द ही देखने को मिलेंगे। उन्होंने प्रतियोगिता में पहुंचे खिलाड़ियों को ईष्र्या व द्वेष से दूर रहकर खेलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने खिलाड़ियों से आह्वान किया कि वही खिलाड़ी लंबे समय तक फिट रहता है जो नशे व गलत आदतों से दूर रहे। उन्होंने प्रतियोगिता के आयोजन के लिए मारकंडेश्वर हॉकी वेलफेयर सोसायटी की प्रशंसा की। सोसायटी के अध्यक्ष बलदेव राज सेठी ने राज्यमंत्री तथा अन्य अतिथियों का अभिनंदन किया। सोसायटी की ओर से राज्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया। मंच का संचालन कर्णराज ¨सह तूर ने किया। इस अवसर पर एसडीएम सतबीर ¨सह कुंडू, सोसायटी के अध्यक्ष बलदेव राज सेठी, नपा प्रधान बलदेव राज चावला, मुलख राज गुंबर, कमल शर्मा एडवोकेट, अरूण कंसल, विक्रम अटवान, राज सतीजा, राजेश चावला, निटू राणा, कुलवंत ¨सह चावला मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK