यूआइ यूएक्स तकनीकी पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान में यूआइ यूएक्स (यूजर इंटरफेस यूजर एक्सपिरियस) पर दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य तकनीकी विशेषज्ञ जतिन बंसल सीनियर यूआई यूएक्स डिजाइनर ड्राइविजी कंपनी बंगलौर थे।
जासं, कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान में यूआइ यूएक्स (यूजर इंटरफेस यूजर एक्सपिरियस) पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य तकनीकी विशेषज्ञ जतिन बंसल सीनियर यूआइ यूएक्स डिजाइनर ड्राइविजी कंपनी बंगलौर थे। उन्होंने बताया कि संपूर्ण मोबाइल इंडस्ट्री में वर्तमान में यूआइ यूएक्स का प्रयोग हो रहा है जो स्टार्टअप इंडिया के तहत एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कहा कि जितने भी मोबाइल ऐप बन रहे है, और हैं, वे सभी इसी तकनीकी का कमाल है।
उन्होंने विद्यार्थियों को पीपीटी के माध्यम तकनीकियों को बारीकी से सिखाया। कार्यशाला के संयोजक राहुल अरोड़ा ने कहा कि इंडस्ट्री में समय-समय पर तकनीक पर तकनीकी हावी होती है और वर्तमान समय में यूआई यूएक्स (यूजर इंटरफेस यूजर एक्सपीरियस) हावी है। इसी के तहत जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी के तहत ग्राफिक्स एंड एनीमेशन के विद्यार्थियों के लिए यह कार्यशाला एक अच्छे भविष्य की ओर ले जाएगी। उन्होंने कहा कि तकनीकी विशेषज्ञ हमारे पूर्व विद्यार्थी रहे हैं, जो संस्थान के लिए गर्व की बात है। मोनिका दुआ, अर्पणा वत्स, नितिन चावला, डॉ. रोशन लाल मस्ताना, नमिता आदि मौजूद रहे।