मारपीट का एक आरोपित गिरफ्तार
शाहाबाद थाना पुलिस ने मारपीट के एक आरोपित को गिरफ्तार किया।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : शाहाबाद थाना पुलिस ने मारपीट के एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित को अदालत में पेशकर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 12 अक्टूबर को गांव मद्दीपुर निवासी दविद्र सिंह ने शाहाबाद थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि उसकी जमीन बलबीर सिंह के साथ लगती है। इन सबके चलते उनका जमीनी विवाद चल रहा था। जिसके चलते वह उसने रंजिश रखे हुए थे। घटना के दिन वह और उसके पिता प्रीतम सिंह अपने खेतों में काम करने के लिए गए। उस समय उपकार सिंह व बलबीर सिंह ने उसके पिता के साथ मारपीट की और तलवार व गंडासी से हमला कर जान से मारने का प्रयास किया। दोनों आरोपितों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। शाहाबाद थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपित बलबीर सिंह को उसके घर से गिरफ्तार किया है।