कार्रवाई को लेकर एसपी से लगाई गुहार
एक महिला ने अपने पति व जेठ के खिलाफ एसपी को शिकायत दी है। महिला ने आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Jan 2019 08:31 AM (IST)Updated: Fri, 18 Jan 2019 08:31 AM (IST)
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : एक महिला ने अपने पति व जेठ के खिलाफ एसपी को शिकायत दी है। महिला ने आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
एसपी कार्यालय में शिकायत देने पहुंची महिला का आरोप है कि उसकी 15 साल पहले कैथल निवासी कृष्ण के साथ हुई थी। वह 11 जनवरी को घर पर अकेली थी। इसी दौरान उसका जेठ उनके घर आ पहुंचा। आरोपित ने गलत नियत से उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपित ने उसके साथ मारपीट की। इस बारे में उसने अपने पति को सारी बात बताई तो उसने भी उसके साथ मारपीट की। महिला ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधीक्षक ने महिला को आश्वासन दिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें