Move to Jagran APP

ओमप्रकाश चौटाला ने की प्रचार अभियान की शुरुआत, प्रदेशभर का करेंगे दौरा

जींद में हुए उपचुनाव के बाद पूर्व मुख्यमंत्री इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला पहली बार कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Mon, 11 Feb 2019 02:13 PM (IST)Updated: Mon, 11 Feb 2019 02:13 PM (IST)
ओमप्रकाश चौटाला ने की प्रचार अभियान की शुरुआत, प्रदेशभर का करेंगे दौरा
ओमप्रकाश चौटाला ने की प्रचार अभियान की शुरुआत, प्रदेशभर का करेंगे दौरा

जेएनएन, कुरुक्षेत्र। जींद उपचुनाव के बाद पूर्व मुख्यमंत्री इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला पहली बार कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे। वह अपने प्रचार अभियान की शुरुआत कुरुक्षेत्र के लाडवा हलके से कर रहे हैं। अनाज मंडी में आयोजित जनसभा में वह कांग्रेस व भाजपा पर जमकर बरसे।

loksabha election banner

तिहाड़ जेल से बाहर आते ही चौटाला ने अभय सिंह चौटाला से मंत्रणा की। वह पार्टी में नई जान फूंकने के लिए प्रदेशभर का दौरा करेंगे। चौटाला 21 दिन की फरलो पर तिहाड़ जेल से बाहर आए हैं। जींद उपचुनाव के दौरान भी चौटाला को फरलो मिल गई थी, लेकिन अभय चौटाला ने आरोप लगाया कि जेजेपी और आम आदमी पार्टी के हस्तक्षेप के चलते इनेलो सुप्रीमो की फरलो रद करा दी गई। फरलो रद होने की वजह से चौटाला जींद में अपनी पार्टी के उम्मीदवार उम्मेद सिंह रेढू के हक में प्रचार नहीं कर पाए। चौटाला यदि जींद में घूम जाते तो नतीजे कुछ और ही होते।

चौटाला 12 को करनाल संसदीय क्षेत्र में रहने के बाद चौटाला 13 को चंडीगढ़ और 14 को दिल्ली में रहेंगे। उसके बाद 15 से 20 फरवरी तक पूरा प्रदेश नाप डालेंगे। अभी फरीदाबाद, कैथल और फतेहाबाद जिलों के कार्यक्रम बनने बाकी हैं। इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा व विपक्ष के नेता अभय चौटाला के अनुसार जल्द ही पार्टी अन्य कार्यक्रम भी तय करेगी।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.