मकर संक्रांति पर वृद्धों को किया सम्मानित
फोटो -19 और 22 कट आउट--- संवाद सहयोगी लाडवा सर्व जात सर्वखाप महिला महापंचायत ने वीरवा
By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Jan 2021 06:53 AM (IST)Updated: Fri, 15 Jan 2021 06:53 AM (IST)
फोटो -19 और 22 कट आउट---
संवाद सहयोगी, लाडवा : सर्व जात सर्वखाप महिला महापंचायत ने वीरवार को गांव मेहरा में मकर संक्रांति पर बुजुर्गों को सम्मानित किया।
महापंचायत की राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. संतोष दहिया ने वृद्धों को कंबल व शॉल भेंट किए गए। डा. दहिया ने कहा कि त्योहार हमें आपस में मिलजुल कर मनाने चाहिए और त्योहार हमें मिलजुल कर रहना भी सिखाता है। इन सबसे समरसता आती है और एकता बनती है। उन्होंने कहा कि सभी बुजुर्ग हमारे लिए आदरणीय हैं, सबकी सेवा करना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य मौजूदा समय में युवाओं और बुजुर्गों के बीच की दूरी को कम करना है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें