Move to Jagran APP

अधिकारी संभल जाएं कांग्रेस राज आने वाला है : चौधरी

विधायक दल की नेता किरण चौधरी ने कहा कि भ्रष्टाचार के नाम पर जीरो टोलरेंस की बात करने वाली भाजपा के राज में भ्रष्टाचार चरम पर है। लोगों से काम के बदले पैसे ऐंठे जा रहे हैं। अब कांग्रेस का राज आने वाला है ऐसे में बेहतर होगा कि लोगों से काम के बदले पैसे लूटने वाले अधिकारी अपनी कार्यशैली में बदलाव कर लें या अपना बोरिया-बिस्तर बांध लें। कांग्रेस के सत्ता में आने पर आम जनता के काम न करने वाले अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Mon, 10 Sep 2018 01:23 AM (IST)Updated: Mon, 10 Sep 2018 01:23 AM (IST)
अधिकारी संभल जाएं कांग्रेस राज आने वाला है : चौधरी
अधिकारी संभल जाएं कांग्रेस राज आने वाला है : चौधरी

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र :

loksabha election banner

विधायक दल की नेता किरण चौधरी ने कहा कि भ्रष्टाचार के नाम पर जीरो टोलरेंस की बात करने वाली भाजपा के राज में भ्रष्टाचार चरम पर है। लोगों से काम के बदले पैसे ऐंठे जा रहे हैं। अब कांग्रेस का राज आने वाला है ऐसे में बेहतर होगा कि लोगों से काम के बदले पैसे लूटने वाले अधिकारी अपनी कार्यशैली में बदलाव कर लें या अपना बोरिया-बिस्तर बांध लें। कांग्रेस के सत्ता में आने पर आम जनता के काम न करने वाले अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा। इतना ही नहीं उन्होंने पंडाल में महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में गुंडागर्दी बढ़ती जा रही है। अब समय आ गया है कि बदमाश हरियाणा छोड़कर चले जाएं। कांग्रेस राज में प्रदेश में किसी भी तरह की गुंडागर्दी सहन नहीं की जाएगी।

वे रविवार को थानेसर की नई अनाज मंडी में कांग्रेस के प्रदेश संगठन सचिव सुभाष पाली की ओर से हुई परिवर्तन रैली को संबोधित कर रही थीं। रैली के दौरान लोगों ने भावी मुख्यमंत्री किरण चौधरी के नारे लगाकर उनका स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि बदलाव का आगाज है अब लोग भाजपा को सत्ता से बाहर करने का मन बना चुके हैं। उन्होंने रॉफेल घोटाले का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने जिस रॉफेल लड़ाकू विमान को 526 करोड़ में खरीदने का करार किया था उसी रॉफेल को भाजपा सरकार ने 1600 करोड़ रुपये के पार पहुंचाकर लाखों करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार किया है। उन्होंने मंच से नोटबंदी से लेकर जन-धन योजना, सरल बीमा योजना, किसान, बेरोजगारी, दादुपुर नलवी नहर, जीएसटी व महंगाई जैसे सभी मुद्दों पर सवाल उठाए। उन्होंने इनेलो पार्टी पर भी एसवाईएल के नाम पर राजनीति करने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि एसवाईएल के फैसले पर काली स्याही फेरने वाले ही आज एसवाईएल में पानी लाने की बात कर रहे हैं।

रैली को राज्यसभा के पूर्व सदस्य ईश्वर ¨सह ने भी संबोधित किया और उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र ¨सह हुड्डा का नाम लिए बगैर ही उन पर हमला बोला। उन्होंने पिछले चुनाव में प्रदेश में कांग्रेस की हार के लिए भी उन्हें जिम्मेदार ठहराया।

पूर्व मंत्री सुभाष बतरा ने भी रैली को संबोधित किया। रैली के आयोजक सुभाष पाली ने सभी का स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रामकिशन फौजी, पूर्व मंत्री वासुदेव शर्मा, पूर्व विधायक नरेश यादव, पूर्व विधायक धर्मपाल सांगवान, भिवानी कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष रामप्रताप शर्मा, लाडवा से युवा नेता संदीप गर्ग, अशोक बुवानीवाला, वरिष्ठ नेता रामधारी पाली, इंद्रराज फौजी, उदय ¨सह, सतबीर आढ़ती, संदीप गर्ग, निशी गुप्ता, विनोद सेखड़ी, राजकुमार वत्स मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.