उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी व कर्मचारी सम्मानित
पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल ने कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों से अन्य कर्मचारियों को प्रेरणा लेनी चाहिए।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल ने कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों से अन्य कर्मचारियों को प्रेरणा लेनी चाहिए। इन कर्मचारियों से प्रेरणा लेकर अन्य पुलिस कर्मचारी भी समाज में पुलिस की छवि को सुधारने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। उन्होंने ये बात शनिवार को पुलिस लाइन में पुलिस फ्लैग डे के अवसर पर 21 से 31 अक्टूबर तक चल रहे कार्यक्रम के समापन पर कही। उन्होंने कहा कि पुलिस महानिदेशक के निर्देशानुसार 10 दिनों में अलग-अलग कार्यक्रम किए गए। उन्होंने कहा कि तनाव से बचने के लिए इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना जरूरी है। उन्होंने आर्टिस्ट विकास शर्मा, निकिता शर्मा, निहारिका शर्मा, राजीव और निखिल पारचा को सम्मानित किया। इसके साथ ही राष्ट्रीय निर्माण में पुलिस की भूमिका पर वाद विवाद में भाग लेने वाले आदेश कुमार राय व वीरेंद्र, सामाजिक कार्यकर्ताओं के रूप में सोशल वर्कर कैलाश चंद्र, वेद प्रकाश वर्मा आर्टिस्ट, प्रगट सिंह गोताखोर, तिलक राज अग्रवाल हेल्पर सोसायटी शाहाबाद, सुरजीत सिंह आरएसओ व वालीबॉल कोच शिवकुमार को भी सम्मानित किया। फ्लैग डे के कार्यक्रम में सहयोग करने वालों में उप पुलिस अधीक्षक ममता सौधा, रविद्र तोमर, एसआइ भीम सिंह, बलदेव सिंह, रोशनलाल, हवलदार महावीर सिंह, दलबीर सिंह, सिपाही देव सुख नवीन, एसपीओ अनिल कुमार व राजेश कुमार को सम्मानित किया गया।