Move to Jagran APP

आंतकवाद अंतरराष्ट्रीय समस्या, इसको खत्म करना जरूरी : नायब सिंह सैनी

जागरण संवाददाता कुरुक्षेत्र हरियाणा के श्रम एवं रोजगार मंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आंतकवाद एक अंतरराष्ट्रीय समस्या है। इस समस्या से निपटने के लिए वैश्विक स्तर पर कठोर निर्णय लिए जाने की आवश्यकता है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 20 Mar 2019 06:39 AM (IST)Updated: Wed, 20 Mar 2019 06:39 AM (IST)
आंतकवाद अंतरराष्ट्रीय समस्या, इसको खत्म करना जरूरी : नायब सिंह सैनी
आंतकवाद अंतरराष्ट्रीय समस्या, इसको खत्म करना जरूरी : नायब सिंह सैनी

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : हरियाणा के श्रम एवं रोजगार मंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आंतकवाद एक अंतरराष्ट्रीय समस्या है। इस समस्या से निपटने के लिए वैश्विक स्तर पर कठोर निर्णय लिए जाने की आवश्यकता है। भारत ने आंतकवाद के खिलाफ कठोर कदम उठाकर दुनिया को एक संदेश दिया है। भारत व भारत के लोग अब किसी भी स्थिति में आतंकवाद को सहन नही करेंगे। वे श्रीकृष्ण संग्रहालय के सभागार में भारतीय पत्रकार कल्याण मंच की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि भारत ने आंतकवाद के सफाए की दिशा में कदम बढ़ाए है। अगर आंतकवादी गतिविधियां नहीं रूकी तो भविष्य में इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। आतंकवाद न केवल भारत अपितु पूरे विश्व के लिए अभिशाप साबित हुआ है यदि ऐसे में इनका खात्मा नहीं किया गया तो ये किसी भी देश के लिए घातक सिद्ध हो सकते है। इस दौरान पुलवामा हमले में शहीद सैनिकों व गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पार्रिकर के निधन एवं कैथल के दो पत्रकारों के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। भाजपा नेता साहिल सुधा ने भारतीय पत्रकार कल्याण मंच द्वारा पत्रकारों के कल्याण के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान के प्राध्यापक डॉ.अशोक कुमार ने कहा कि लोकतंत्र के चुनावी पर्व में पत्रकारों का यह नैतिक दायित्व है कि वो पेड न्यूज व फेक न्यूज के खिलाफ अभियान चलाए व इसके बारे में लोगों को जागरूक करे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.