निष्काम सेवा सोसायटी का जत्था सुल्तानपुर लोधी हुआ रवाना
श्री गुरुनानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित होने वाले कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए शाहाबाद से निष्काम सेवा सोसायटी का जत्था प्रधान सुखवंत सिंह बग्गी एवं वरिष्ठ उपप्रधान जगदेव सिंह गाबा की अगुवाई में सुल्तानपुर लोधी के लिए रवाना हुआ।
संवाद सूत्र, शाहाबाद-मारकंडा: श्री गुरुनानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित होने वाले कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए शाहाबाद से निष्काम सेवा सोसायटी का जत्था प्रधान सुखवंत सिंह बग्गी एवं वरिष्ठ उपप्रधान जगदेव सिंह गाबा की अगुवाई में सुल्तानपुर लोधी के लिए रवाना हुआ। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान ननकाना साहिब से और पूरे देश से बड़ी संख्या में संगत इस कार्यक्रम में भाग लेगी। इस अवसर पर करतार सिंह दामली, सुरेंद्र सिंह हंस, गुरदीप सिंह चढूनी, दलीप सिंह कटारिया सहित बड़ी संख्या में संगत उपस्थित रही।