Move to Jagran APP

एनएचएम कर्मियों ने भूखहड़ताल कर जताया विरोध

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारियों की हड़ताल 17वें दिन भी जारी रही हड़ताल में पांच कर्मचारियों ने भूखहड़ताल शुरू कर दी। भूखहड़ताल करने वाले कर्मचारी लगातार 72 घंटे तक भूख हड़ताल पर रहेंगे। मंगलवार को कर्मचारियों को प्रदेशाध्यक्ष रेहान राजा ने कहा कि प्रदेश में ¨लगानुपात को सुधारने में एनएचएम कर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 20 Feb 2019 08:40 AM (IST)Updated: Wed, 20 Feb 2019 08:40 AM (IST)
एनएचएम कर्मियों ने भूखहड़ताल कर जताया विरोध
एनएचएम कर्मियों ने भूखहड़ताल कर जताया विरोध

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारियों की हड़ताल 17वें दिन भी जारी रही हड़ताल में पांच कर्मचारियों ने भूखहड़ताल शुरू कर दी। भूखहड़ताल करने वाले कर्मचारी लगातार 72 घंटे तक भूख हड़ताल पर रहेंगे। मंगलवार को कर्मचारियों को प्रदेशाध्यक्ष रेहान राजा ने कहा कि प्रदेश में ¨लगानुपात को सुधारने में एनएचएम कर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। ये कर्मचारी स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ की हड्डी हैं। प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं व ¨लग अनुपात को सुधारने में नंबर वन हरियाणा बनाया गया है। 12 फरवरी प्रधानमंत्री ने कर्मचारियों की पीठ थपथपाई थी। जबकि प्रदेश भर में कर्मचारियों के साथ प्रदेश सरकार अन्याय कर रही है।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने की बजाए उनको बर्खास्त करने में जुटी है। जिसके लिए लगातार कर्मचारियों पर दबाव बनाया जा रहा है। कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने के कारण अस्पतालों में पूरी व्यवस्था चरमरा गई है। उनको देखने के लिए प्रदेश सरकार का कोई नुमाइंदा नहीं आया। बस कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने में ही अपना वक्त लगाया जा रहा है। उन्होंने प्रदेश सरकार को चेताया कि अगर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो कर्मचारी आंदोलन को और तेज कर देंगे। जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होगी। इस मौके पर जिला कुरुक्षेत्र के प्रधान विक्रम सन्ग्रोहा, डॉ. सुरेश शर्मा, महासचिव राजेश गुर्जर, साहब ¨सह नैन, सह सचिव कृष्ण शर्मा, ¨पकी मलिक, प्रेस सचिव नीलकंठ शर्मा, सोहन, प्रवेश, डॉ. विपिन, प्रवीण सैनी, कुसुम श्योरण, नरेश उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.