Move to Jagran APP

धर्मनगरी में फूलों की होली की नई शुरुआत, अगली बार तीन दिन का होगा उत्सव

धर्मनगरी में फूलों की होली के साथ नई शुरुआत की गई। धर्मनगरी में देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को भूने चने का प्रसाद मिलेगा। यह प्रसाद कुरुक्षेत्र की एक पहचान बनेगा। अगले वर्ष से होली का यह उत्सव तीन दिन का होगा।

By JagranEdited By: Published: Thu, 12 Mar 2020 10:00 AM (IST)Updated: Thu, 12 Mar 2020 10:00 AM (IST)
धर्मनगरी में फूलों की होली की नई शुरुआत, अगली बार तीन दिन का होगा उत्सव
धर्मनगरी में फूलों की होली की नई शुरुआत, अगली बार तीन दिन का होगा उत्सव

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : धर्मनगरी में फूलों की होली के साथ नई शुरुआत की गई। धर्मनगरी में देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को भूने चने का प्रसाद मिलेगा। यह प्रसाद कुरुक्षेत्र की एक पहचान बनेगा। अगले वर्ष से होली का यह उत्सव तीन दिन का होगा।

loksabha election banner

ब्रह्मसरोवर के पुरुषोत्तमपुरा बाग में मंगलवार को फूलों की होली मनाई गई। सांसद नायब सिंह सैनी, गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज, विधायक सुभाष सुधा, केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा, केडीबी के सीईओ गगनदीप सिंह, पूर्व विधायक डॉ. पवन सैनी, भाजपा के जिला अध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर, जिला परिषद के चेयरमैन गुरदयाल सुनहेड़ी सहित शहर की दर्जनों समाजसेवी और धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों और सैकड़ों लोगों ने फूलों से होली खेलकर कुरुक्षेत्र होली उत्सव का आगाज किया। इस दौरान मंत्रोच्चारण के बीच कुरुक्षेत्र प्रसाद का भी भोग लगाकर शुभांरभ किया। सांसद नायब सिंह सैनी ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण से जुड़े सभी त्योहारों को कुरुक्षेत्र में मनाया जाएगा। सभी संस्थाओं के सहयोग से लुप्त हो चुके त्योहारों को फिर से मनाना शुरू किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के दिशा-निर्देश से कुरुक्षेत्र को विश्व के मानचित्र पर चमकाने का प्रयास किया जा रहा है।

गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद के आशीर्वाद से भगवान श्रीकृष्ण के भजनों से होली महोत्सव में भक्तिरस भरा और श्रीकृष्ण कृपा समिति के सदस्यों ने गत 21 दिन लगातार प्रभातफेरी निकालकर सात हजार घरों तक होली उत्सव का संदेश पहुंचाया। इससे पहले केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा ने मेहमानों का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि होली उत्सव अगले वर्ष तीन दिन के लिए मनाया जाएगा। महोत्सव में शास्त्रों के विधि-विधान के अनुसार और भगवान श्रीकृष्ण को भोग लगाकर कुरुक्षेत्र प्रसाद की परंपरा को भी शुरू किया गया है। भूने चने का प्रसाद शहर की दुकानों पर मिलेगा और यह प्रसाद जल्दी से खराब भी नहीं होगा। एक दर्जन संस्थाओं के प्रतिनिधियों की राय से इसको तैयार किया गया। इस मौके पर केडीबी सदस्य उपेंद्र सिघल, विजय नरूला, गोपाल सैनी, सौरभ चौधरी, जवैल सिगला, केसी रंगा, मार्किट कमेटी थानेसर के चेयरमैन सुरेश सैनी कुक्कू, ब्लॉक समिति के चेयरमैन देवी दयाल शर्मा, डॉ. राजीव अत्री, डॉ. सुरेंद्र मेहता, डॉ. विकास, डॉ. सुरेश गुप्ता व कृष्णप्रिया साक्षी किशोरी मौजूद रहीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.