Move to Jagran APP

दिलबाग गुराया किसानों के समर्थन में उतरे

संवाद सहयोगी इस्माईलाबाद जजपा नेता एवं सरपंच एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष दिलबाग सिंह गुराया ने ि

By JagranEdited By: Published: Wed, 02 Dec 2020 07:54 AM (IST)Updated: Wed, 02 Dec 2020 07:54 AM (IST)
दिलबाग गुराया किसानों के समर्थन में उतरे
दिलबाग गुराया किसानों के समर्थन में उतरे

संवाद सहयोगी, इस्माईलाबाद : जजपा नेता एवं सरपंच एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष दिलबाग सिंह गुराया ने दिल्ली जा रहे किसानों को अपना समर्थन दिया है। उन्होंने अंबाला-हिसार हाईवे पर इस्माईलाबाद के पास गांव लोटनी स्थित अपने पेट्रोल पंप पर आंदोलन में जा रहे किसानों को तेल फ्री देने का फैसला लिया है। ठसका मीरां जी गांव के सरपंच दिलबाग सिंह गुराया के चलो दिल्ली-तेल फ्री का

loksabha election banner

ऐलान करने के बाद खुद पेट्रोल पंप पर रहकर किसानों का उत्साह बढ़ा रहे हैं। गुराया ने कहा

कि यह किसानों के जज्बे को समर्पित सेवा है। गुराया ने कहा कि आज हर कोई

किसानों के साथ है। वे भी किसानों के साथ हैं। हम बता दें कि दिलबाग सिंह गुराया कुरुक्षेत्र के पिहोवा हलके से विधानसभा की टिकट के दावेदार थे।

डिप्टी सीएम ने किया था पंप का उद्घाटन

दिलबाग सिंह गुराया उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के नजदीकी हैं। उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने उनके लोटनी गांव स्थित पेट्रोल पंप का उद्घाटन 28 अक्टूबर को किया था। वे इसके बाद इनके आवास पर भी पहुंचे थे। उन्होंने यहां कार्यकर्ताओं के साथ मीटिग भी की थी।

इन रास्तों से आ रहे पंजाब के आंदोलनकारी

पंजाब से किसानों का दिल्ली कूच लगातार जारी है। वे पंजाब के पटियाला से ट्यूकर बॉर्डर से प्रदेश में प्रवेश करते हैं। इसके अलावा कुम्हार माजरा, देवीगढ़ व नन्योला गांव से होकर अंबाला-हिसार हाईवे से पिहोवा पहुंचते हैं। यहां पर करनाल से जीटी होकर दिल्ली जा रहे हैं। इसके अलावा अंबाला से जीटी रोड के रास्ते किसानों का आना लगातार जारी है। कुरुक्षेत्र में नेताओं व किसानों पर तीन केस

कुरुक्षेत्र में भारतीय किसान यूनियन के नेताओं व किसानों पर पुलिस ने शाहाबाद व पिहोवा थानों में हत्या के प्रयास, सरकारी आदेशों की अवहेलना, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाना व सरकारी ड्यूटी में बाधा सहित अन्य धाराओं में तीन केस दर्ज कर रखे हैं। इनमें शाहाबाद में दो और पिहोवा में एक मामला दर्ज है। एक मामले में भाकियू के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढुनी, प्रेस प्रवक्ता राकेश बैंस सहित छह लोगों पर केस हुआ, जबकि दूसरे मामले में हजारों किसानों पर केस दर्ज किया गया। यह मुकदमा पंजाब से आए किसानों पर दर्ज किया गया है। पिहोवा में छह किसान नेताओं सहित 600 किसानों पर केस दर्ज किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.