Move to Jagran APP

भगवती जागरण के साथ नवरात्र उत्सव संपन्न

जागरण संवाददाता कुरुक्षेत्र मां भगवती के पावन पवित्र नवरात्रे में श्रीदुर्गाष्टमी पर विभिन्न मंदिरों में आयोजित भगवती जागरण आयोजित हुए।

By JagranEdited By: Published: Mon, 15 Apr 2019 07:36 AM (IST)Updated: Mon, 15 Apr 2019 07:36 AM (IST)
भगवती जागरण के साथ नवरात्र उत्सव संपन्न
भगवती जागरण के साथ नवरात्र उत्सव संपन्न

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : मां भगवती के पावन पवित्र नवरात्रे में श्रीदुर्गाष्टमी पर विभिन्न मंदिरों में आयोजित भगवती जागरण आयोजित हुए। रात भर श्रद्धालुओं ने मां गुणगान सुना और तालियां बजाकर मां के दरबार में हाजिरी लगाई। सुबह भोग उपरांत भंडारों का आयोजन के साथ नवरात्र उत्सव संपन्न हुआ।

loksabha election banner

शनिवार को श्रीदेवीकूप मां भद्रकाली मंदिर में विशाल भगवती जागरण हुआ, जिसमें गायक सरदूल सिकंदर ने मां की भेंटे सुनाई। भव्य दरबार में हजारों लोगों ने माथा टेका। मां के दरबार में जस्टिस सतीश कुमार मित्तल, पीठाध्यक्ष सतपाल शर्मा, एमिल ग्रुप के केके शर्मा, राज्यमंत्री नायब सिंह सैनी, विधायक सुभाष सुधा, लाडवा विधायक डॉ. पवन सैनी ने ज्योति प्रज्वलित कर जागरण का शुभारंभ किया। जागरण के दौरान नवदुर्गा का अलग-अलग रूपों में पूजन किया। भगवन जागरण में मां के 52 लाडले भक्तों ने मंत्रोच्चारण के बीच 52 पवित्र ज्योत जलाई। जागरण में राजू प्रिस ने प्रस्तुति दी। हरियावी कलाकार नीतू शर्मा, रामपाल शर्मा ने महामाई का गुणगान किया। मंदिर के पीठाध्यक्ष सतपाल शर्मा ने कहा कि कन्या पूजन का महत्त तभी है जब हम समाज में बेटियों का सम्मान करें। जागरण के दौरान भक्तों को कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए शपथ दिलाई। इस मौके पर डॉ. संजय शर्मा, मां भद्रकाली सेवक मंडल के अध्यक्ष नरेंद्र वालिया, अश्विनी कुमार जोशी, श्याम सिंह चौहान, हुकम चंद कंलस, युवा भाजपा नेता साहिल सुधा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

संवाद सहयोगी बाबैन के अनुसार : खेड़ा-मंदिर सेवा समितित की ओर से मां भगवती जागरण का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ पूर्व विधायक रमेश गुप्ता ने दीप प्रज्वलित करके किया। रमेश गुप्ता ने कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजनों में हिस्सा लेने से मन पवित्र होता है और बुराइयों का त्याग होता है। इस अवसर पर सेवा समिति के प्रधान राम ऋषि सैनी, रामपाल सैनी, माम चंद, राम सिंह अशोक सिगला मौजूद रहे। वहीं आदिशक्ति मां भगवती के अष्ठम नवरात्रें के पावन पर्व पर गांव भगवानपुर में गांव की सुखशांति एंव समृद्धि के लिए गांव की और से सामूहिक मां भगवती का जागरण आयोजित किया गया।

संवाद सहयोगी शाहाबाद के अनुसार नवरात्रों के उपलक्ष्य में डेरा उदासीन देवी तालाब में महंत तरूण दास पिहोवा वालों की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर महंत हरसिमरन दास, महंत ईश्वरदास, महंत केशवदास, महंत शिव कुमार, महंत दीपक, महंत चंद्र प्रकाश, नपा प्रधान बलदेव राज चावला मौजूद रहे। माता की भव्य चौकी का आयोजन पिहोवा : चैत्र नवरात्र की अष्टमी के मौके पर जय दुर्गा प्रचार मंच की ओर से गुरूद्वारा रोड़ पर माता की भव्य चौकी का आयोजन किया गया। पंडित राजेश शास्त्री ने मुख्य यजमानों से ज्योति प्रज्जवलित करवाई। कार्यक्रम की शुरूआत शिव भजन मंडल ग्रुप ने गणेश वंदना एवं सरस्वती वंदना द्वारा की गई। सुभाष अग्रवाल सहित भजन गायकों ने माहौल को भक्तिमय कर दिया। जय ओंकार अंतर्राष्ट्रीय सेवाश्रम संघ के अध्यक्ष स्वामी संदीप ओंकार ने बतौर मुख्यातिथि कहा कि धाíमक कार्यक्रमों से समाज में भाईचारे की भावना बढती है। भक्ति संगीत मन को सुकून देता है। इस मौके पर मंच संचालक बलदेव चावला, डॉ. राकेश अरोड़ा, शिवचरण बहल, राकेश गाबा, प्रेम अरोडा, विशाल चावला, नपा प्रधान अशोक सिगला, परमजीत पम्मा, मनमोहन चक्रपाणि, नरेंद्र छाबड़ा, ललित धवन, श्याम लाल अरोड़ा, पिन्नी गाबा, तरूण बंसल, अभिषेक गुप्ता, निर्भय छाबड़ा, राजेश दहिया, निखिल मिढडा, लक्की अरोड़ा व शिव नारायण दीक्षित सहित कई श्रद्धालु उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.