Move to Jagran APP

कुरुक्षेत्र के द्रोणाचार्य डिग्री कॉलेज में पहुंची राष्ट्रीय गरीमा यात्रा का हुआ जोरदार स्वागत

समाज में महिलाओं और बाल यौन उत्पीड़न के मामलों पर जागरूकता को निकाली जा रही राष्ट्रीय गरिमा यात्रा का कुरुक्षेत्र के द्रोणाचार्य डिग्री कॉलेज में पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। यात्रा का स्वागत करते हुए कॉलेज प्राचार्य डॉ. अरुण ने कहा कि इस तरह यात्रा निकालने से लोगों में जागरूकता आती है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 20 Feb 2019 07:39 AM (IST)Updated: Wed, 20 Feb 2019 07:39 AM (IST)
कुरुक्षेत्र के द्रोणाचार्य डिग्री कॉलेज में पहुंची राष्ट्रीय गरीमा यात्रा का हुआ जोरदार स्वागत
कुरुक्षेत्र के द्रोणाचार्य डिग्री कॉलेज में पहुंची राष्ट्रीय गरीमा यात्रा का हुआ जोरदार स्वागत

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : समाज में महिलाओं और बाल यौन उत्पीड़न के मामलों पर जागरूकता को निकाली जा रही राष्ट्रीय गरिमा यात्रा का कुरुक्षेत्र के द्रोणाचार्य डिग्री कॉलेज में पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। यात्रा का स्वागत करते हुए कॉलेज प्राचार्य डॉ. अरुण ने कहा कि इस तरह यात्रा निकालने से लोगों में जागरूकता आती है। समाज में महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध और बाल यौन उत्पीड़न के मामलों को देखते हुए पूरे समाज को एकजुट होकर इसके खिलाफ आवाज उठानी होगी। लोगों की सोच में बदलाव लाना जरूरी है। गरिमा यात्रा का नेतृत्व करते हुए अमू ¨वजुला ने कहा कि देश में आए दिन कहीं न कहीं बाल यौन उत्पीड़न के मामले सामने आते रहे हैं। यह एक बहुत ही संवेदनशील मामला है। इस बुराई को सब मिलकर ही खत्म कर सकते हैं। जब किसी के साथ इस तरह की घटना घटित होती है उसके बाद उस महिला व बच्चों का जीवन लगभग खत्म होने कगार पर होता है। समाज में उन्हें हीन और तुच्छ भावनाओं का सामना करना पड़ता है। इस पर रोक लगाई जानी जरूरी है। उन्होंने बताया कि यह यात्रा 22 फरवरी 2019 को दिल्ली में संपन्न होगी। कॉलेज प्राचार्य ने गरिमा टीम को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर राजेंद्र पिपलोडिया, अमित कुमार, समीर तावड़े मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.