34वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव में कुवि बना राष्ट्रीय चैंपियन
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में आयोजित 34वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने लगातार तीसरी बार डांस में ओवरऑल ट्रॉफी जीत कर राष्ट्रीय चैंपियन का खिताब अपने नाम किया है।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में आयोजित 34वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने लगातार तीसरी बार डांस में ओवरऑल ट्रॉफी जीत कर राष्ट्रीय चैंपियन का खिताब अपने नाम किया है। इसके साथ ही कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की टीम ने प्रोसेशन में प्रथम, वन एक्ट प्ले में दूसरा स्थान हासिल किया है। कुलपति डॉ. कैलाश चंद्र शर्मा ने इसके लिए प्रतियोगिता में प्रतिभागिता करने वाले सभी कलाकारों को बधाई दी है।
युवा सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के निदेशक प्रोफेसर तेजेंद्र शर्मा ने बताया कि इस युवा महोत्सव में देश भर से 112 विश्वविद्यालयों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में कड़ी टक्कर देते हुए कुवि की टीम ने लोक नृत्य एवं शास्त्रीय नृत्य में दूसरा स्थान लिया। विश्वविद्यालय ने तीसरी बार ओवरआल ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं एकांकी एवं लघु नाटिका में यहां की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस महोत्सव के मार्च पास्ट में कुवि ने पहला स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय सांस्कृतिक परिषद के प्रधान अशोक चौधरी, उपनिदेशक डॉ. हितेंद्र त्यागी, डॉ. विरेंद्र गांधी, डॉ.रामनिवास, डॉ. मीनाक्षी व डॉ.हर¨वद्र राणा मौजूद थे।