विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 05, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एमआरआइआइएस फरीदबाद की टीम ने प्राप्त किया प्रथम स्थान

By JagranEdited By:
Published: Tue, 05 Mar 2019 09:52 AM (IST)

जागरण संवाददाता कुरुक्षेत्र राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआइटी) में आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता में फरीदाबाद जोन की टीम एमआरआइआइएस (मानव रचना इंटरनेशनल ...और पढ़ें

एमआरआइआइएस फरीदबाद की टीम ने प्राप्त किया प्रथम स्थान
एमआरआइआइएस फरीदबाद की टीम ने प्राप्त किया प्रथम स्थान

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआइटी) में आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता में फरीदाबाद जोन की टीम एमआरआइआइएस (मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट आफ रिसर्च एंड स्टडीज) फरीदाबाद को विजेता घोषित किया गया। वहीं दूसरे स्थान पर भी फरीदाबाद जोन की टीम लिगायत यूनिवर्सिटी फरीदाबाद ने कब्जा जमाया। प्रतियोगिता में सोनीपत, करनाल और कुरुक्षेत्र जिलों की टीमों ने क्रमश: तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान प्राप्त किए हैं। प्रतियोगिता के अंत में एनआइटी के निदेशक डॉ. सतीश कुमार ने सम्मानित किया।

संस्थान के स्कूल ऑफ रिन्यूएबल एनर्जी एंड एफिशिएंसी व एचआरइडीए के बीच हुए एमओयू के अंतर्गत इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को ऊर्जा के वैकल्पिक स्त्रोतों के बारे में बताने के साथ-साथ घटते ऊर्जा स्त्रोतों व उसकी जरूरतों के बारे में जागरूक करना था। इस वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रदेश भर के विभिन्न इंजीनियरिग संस्थानों से 22 टीमों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित संस्थान के निदेशक पद्मश्री डॉ. सतीश कुमार ने ऊर्जा के वैकल्पिक स्त्रोतों विषय पर अपने विचार प्रतिभागियों के साथ साझा किए। इस अवसर पर एचआरइडीए के प्रोजेक्ट मैनेजर सुखचैन सिंह, स्कूल ऑफ रिन्यूएबल एनर्जी एंड एफिशिएंसी की समन्वयक प्रो. लिली दिवान, डॉ. शैली वढ़ेरा, डॉ. गुलशन सचदेवा, डॉ. अवधेश यादव उपस्थित थे।