मोबाइल में वीडियो देख सांसद ने दिया बयान, जनता बताएगी झूठ और सच का गठबंधन
भाजपा से बागी हुए कुरुक्षेत्र लोकसभा के सांसद राजकुमार सैनी ने कुछ लोगों पर उन्हें बदनाम करने के लिए सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो डालने के आरोप में पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र पाल ¨सह से मोबाइल पर बात कर जल्द कार्रवाई करने की बात कही है। उन्होंने बृहस्पतिवार को सेक्टर तीन में अपने निवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि वह सोशल मीडिया पर वीडियो भेजने वालों के खिलाफ अदालत में मानहानि का केस दायर करेंगे।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : भाजपा से बागी हुए कुरुक्षेत्र लोकसभा के सांसद राजकुमार सैनी ने कुछ लोगों पर उन्हें बदनाम करने के लिए सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो डालने के आरोप में पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र पाल ¨सह से मोबाइल पर बात कर जल्द कार्रवाई करने की बात कही है। उन्होंने बृहस्पतिवार को सेक्टर तीन में अपने निवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि वह सोशल मीडिया पर वीडियो भेजने वालों के खिलाफ अदालत में मानहानि का केस दायर करेंगे। वीडियो भेजने वालों में एक कैथल से भाजपा किसान मोर्चा का पदाधिकारी है और दूसरा बिजली निगम में सरकारी कर्मचारी है। यह उन्हें बदनाम करने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने लोसुपा और बसपा गठबंधन को झूठ का गठबंधन करार देने पर कहा कि चुनाव में जनता बताएगी कि गठबंधन झूठ का है या सच का है। एक जाति विशेष के लोग कर रहे हैं बदनाम
उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो डालने वाले दोनों लोग एक जाति विशेष से जुड़े हैं। वह जानबूझकर उन्हें बदनाम करना चाहते हैं। जिस अश्लील वीडियो के साथ उनका नाम जोड़कर उसे सोशल मीडिया पर डाला जा रहा है वह वीडियो साल भर पहले भाजपा के ही एक पदाधिकारी से जुड़ी हुई है। इस वीडियो के बाद उस पदाधिकारी को अपने पद से इस्तीफा तक देना पड़ा था। अब इसके नीचे उनका नाम लिखकर इसे सोशल मीडिया पर फैलाया जा रहा है। गठबंधन पर बोलने से पहले मोबाइल में देखा सीएम के बयान का वीडियो
सांसद राजकुमार सैनी ने कहा कि लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन से अन्य दलों में हलचल मची हुई है। इसी गठबंधन पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल की ओर से एक चैनल पर दिए गया बयान की मोबाइल पर वीडियो देखने के बाद उन्होंने बोला कि मुख्यमंत्री इसे झूठ का गठबंधन कह रहे हैं। प्रदेश की जनता 2019 के चुनावों में उन्हें यह बता देगी कि यह गठबंधन झूठ का है या सच का है।