Move to Jagran APP

महानवमी पूजा में मां दुर्गा को लगाया सिदूर

रेलवे रोड स्थित भारत सेवाश्रम संघ में महानवमी के उपलक्ष्य में मां दुर्गा सिदूर लगाया गया। महिलाओं ने एकत्रित होकर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की और उन्हें सिदूर लगाया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 09 Oct 2019 08:31 AM (IST)Updated: Wed, 09 Oct 2019 08:31 AM (IST)
महानवमी पूजा में मां दुर्गा को लगाया सिदूर
महानवमी पूजा में मां दुर्गा को लगाया सिदूर

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : रेलवे रोड स्थित भारत सेवाश्रम संघ में महानवमी के उपलक्ष्य में मां दुर्गा सिदूर लगाया गया। महिलाओं ने एकत्रित होकर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की और उन्हें सिदूर लगाया। इस मौके पर महिला श्रद्धालुओं ने पूजा पंडाल में सिदूर खेला रश्म को पूरा करते एक दूसरे को सिदूर लगाया। सिदूर खेल के बाद नम आंखों से मां को विदाई दी गई। साथ ही अगले वर्ष फिर से आने का आमंत्रण भी दिया गया।

loksabha election banner

सेवाश्रम संघ में हर साल पूजा पंडाल बनाकर विधिवत रूप से मां दुर्गा की पूजा अर्चना की। पूजा पंडाल में बंगाली परंपरा के मुताबिक मां दुर्गा की पूजा की गई। विजयदशमी पर सिदूर खेला के बाद मां को विदाई के साथ दुर्गा पूजा संपन्न हो गई। इस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी ने पहुंचकर मां दुर्गा की पूजा की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.