मोदी की बुलेट ट्रेन से ज्यादा फास्ट है कांग्रेस के कार्यकत्र्ता : गर्ग
संवाद सहयोगी, लाडवा : शिवाला रामकुंडी में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन हुआ। सम्मेलन
संवाद सहयोगी, लाडवा : शिवाला रामकुंडी में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन हुआ। सम्मेलन का आयोजन युवा कांग्रेसी नेता संदीप गर्ग ने किया। सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया।
युवा कांग्रेसी नेता संदीप गर्ग ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता मोदी की बुलेट ट्रेन से ज्यादा फास्ट हैं और इस बार इनकी गति के बहाव से देश व प्रदेश से भाजपा का सुपड़ा साफ कर दिया जाएगा। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की सोच है कि अगर पार्टी बूथ स्तर पर मजबूत है तो जीत निश्चित है। उनकी इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए बूथ स्तर को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक बूथ पर 10 से 15 लोगों को जोड़ा जाएगा। बूथ स्तर पर जुड़े सभी कार्यकत्र्ताओं की सूची 20 दिसंबर तक अनाज मंडी स्थित कांग्रेस कार्यालय में जमा कराने होंगे। उन्होंने सभी कार्यकत्र्ताओं को अपने-अपने बूथों पर कार्यकत्र्ताओं को जोड़े, ताकि बूथ स्तर पर पार्टी का संगठन मजबूत हो सके।
इस अवसर पर सरपंच खुशवंत ¨सह, महेंद्र ¨सह चीमा, प्यार ¨सह, कूड़ा राम, ईश्वर बंसल, राकेश वाल्मीकि, अश्वनी शमरा, अमरजीत ¨सह उपस्थित थे।