Move to Jagran APP

राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने गुलजारी लाल नंदा केंद्र का अवलोकन किया

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के भारत रत्न गुलजारी लाल नंदा नीति एवं दर्शनशास्त्र केंद्र के राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने अवलोकन किया। वेद विद्यालय के छात्रों द्वारा स्वागत वेद पाठ किया गया तथा उन्होंने नंदा जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 09 Jul 2019 07:40 AM (IST)Updated: Tue, 09 Jul 2019 07:40 AM (IST)
राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने गुलजारी लाल नंदा केंद्र का  अवलोकन किया
राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने गुलजारी लाल नंदा केंद्र का अवलोकन किया

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के भारत रत्न गुलजारी लाल नंदा नीति एवं दर्शनशास्त्र केंद्र के राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने अवलोकन किया। वेद विद्यालय के छात्रों द्वारा स्वागत वेद पाठ किया गया तथा उन्होंने नंदा जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वहां स्थित उद्यान में उन्होंने अमरनाथ तुलसी का रोपण किया व केंद्र की गतिविधियों की जानकारी ली। सदाचार स्थल के इस केंद्र में सभागार के निर्माण के लिए राज्यमंत्री ने आवश्यक राशि उपलब्ध कराने के लिए स्वीकृति दी। इस कार्यक्रम में नंदा केंद्र के उपदेष्टा मंडल के सदस्य डॉ. हिम्मत सिंह सिंहा, विजय सभ्रवाल के अतिरिक्त निदेशक सुरेंद्र मोहन मिश्र, प्रो. ईश्वर चंद मित्तल, रमेश सुखीजा, मुकेश कौशिक, हरिदत्त, विक्रम शर्मा, जगतार, रविदत्त उपस्थित थे। इस चर्चा में पूर्व कुलपति प्रो. केके शर्मा, डॉ. अमृतनाथ मिश्रा, प्रो. ईश्वर चंद मित्तल, डॉ. शशी मित्तल, डॉ. ब्रज मोहन शर्मा, बलवान सिंह उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.