विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 09, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा विधायकों की बगावत से राज्‍य में मध्यावधि चुनाव के आसार : तंवर

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Thu, 09 Mar 2017 10:34 AM (IST)Updated: Thu, 09 Mar 2017 10:52 AM (IST)

प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने कहा है कि हरियाणा में मध्‍यावधि चुनाव होने के आसार हैं। ऐसी हालत भाजपा विधायकों के विद्रोह के कारण पैदा हुई है।

भाजपा विधायकों की बगावत से राज्‍य में मध्यावधि चुनाव के आसार : तंवर
भाजपा विधायकों की बगावत से राज्‍य में मध्यावधि चुनाव के आसार : तंवर

जेएनएन, पिपली (कुरुक्षेत्र)। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि भाजपा के विधायक बागी होकर अपनी पार्टी के दागियों के खिलाफ लड़ रहे हैं। इस बगावत से मध्यावधि चुनाव के आसार नजर आ रहे हैं। होली के बाद कांग्रेस पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई शुरू करेगी।

वह चंडीगढ़ से दिल्ली जाते समय पिपली पैराकीट में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। चंडीगढ़ में हुई लाठीचार्ज पर उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के इशारे पर ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ खून की होली खेली गई है।
पिपली पैराकीट में पहुंचने पर कार्यकारी जिलाध्यक्ष विशाल ङ्क्षसगला ने उनका फूल मालाओं के साथ स्वागत किया।

प्रदेशाध्यक्ष तंवर ने कहा कि वह चंडीगढ़ विधानसभा घेराव के दौरान चोटिल हुए कार्यकर्ताओं का हाल जानने आए थे। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कांग्रेस छात्र संघ के चुनाव करवाएगी। स्वास्थ्य मंत्री पर कटाक्ष करते कहा कि अनिल विज वरिष्ठ मंत्री है। उन्हें एक कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा से विवाद नहीं करना चाहिए। देश के नागरिक किधर जाएं भाजपा नेताओं को ऐसी टिप्पणियों से परहेज करना चाहिए।

इनेलो द्वारा विधानसभा में आलू के कट्टे ले जाने पर अशोक तंवर ने कहा कि अगली बार आलू के साथ ही इनेलो का भी पैकअप हो जाएगा। आने वाले चुनावों में देश और प्रदेश में पूर्ण बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनेगी।